आगरा में बीसी संचालक कई ग्रामीणों की रकम हड़पकर गायब, चल रही तलाश

खेरागढ़ का मामला। राताें रात हुआ परिवार समेत गायब हुआ संचालक। बताया जाता है इलाके के दर्जनों लोगों द्वारा एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक की लाटरी डाली जा रही थी। ग्रामीणों ने रकम वापसी का तकादा करना शुरू किया तो संचालक टाल मटोल करने लगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 02:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 02:37 PM (IST)
आगरा में बीसी संचालक कई ग्रामीणों की रकम हड़पकर गायब, चल रही तलाश
आगरा में बीसी संचालक ग्रामीणों का पैसा हड़प कर फरार हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। खेरागढ़ इलाके में एक बीसी संचालक ने दर्जनों ग्रामीणों की रकम हड़प ली। रातों रात परिवार समेत गायब हो गया। ग्रामीण रकम वापसी के लिए बीसी संचालक को तलाश रहे हैं। मामला लिखा-पढ़ी में नहीं होने के चलते वह पुलिस के पास भी नहीं जा पा रहे हैं।

मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र का है। पिता-पुत्र का इलाके में कारोबार था। वह इसके साथ कई साल से बीसी चलाने का काम भी कर रहे थे।समय पर रकम लौटाने के चलते ग्रामीणों को उन पर भरोसा हो गया। किसानों और छोटे व्यापारियों द्वारा पिता-पुत्र के यहां बीसी डाली जाती थी। बताया जाता है इलाके के दर्जनों लोगों द्वारा एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक की लाटरी डाली जा रही थी।

बीसी पूरी होने पर ग्रामीणों ने रकम वापसी का तकादा करना शुरू किया। इस पर पिता-पुत्र ने उन्हें टालमटोल करना शुरू कर दिया।लोगों से घाटा होने की कहकर कुछ समय में उनकी रकम लौटाने का वादा किया। कई महीने बाद भी बीसी की रकम नहीं लौटाई तो लोगों ने तकादा करने के साथ ही पुलिस में जाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस पर पिता-पुत्र ने रकम वापसी का भरोसा दिलाते हुए कई लाेगों को चेक दे दिए।करीब दो महीने पहले पिता-पुत्र रातों रात अपना सामान गाड़ी में भरकर ले गए। अगले दिन लोगों ने पिता-पुत्र को परिवार समेत गायब और घर पर ताला लगा देखा।

ग्रामीणों ने रकम हड़पकर गायब हुए बीसी संचालक पिता-पुत्र की अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी।धौलपुर और भरतपुर में तक उनकी  खोजबीन कर आए। मगर, बीसी संचालक का पता नहीं चला।बताया जाता है बीसी संचालक एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लेकर गायब हुए हैं। ग्रामीणों ने बीसी संचालक के रिश्तेदारों से जानकारी की तो उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए।रकम गंवाने वाले कुछ लोगों ने पुलिस में भी शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी