Gram Panchayat Chunav: ताजनगरी के बरौली अहीर में हैं सबसे अधिक मतदाता, पढ़ें अन्य ग्राम पंचायतों में हैं कितने वोटर

Gram Panchayat Chunavपंचायत चुनाव के लिए 15 सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। नामांकन के लिए भी 15.50 से अधिक नामांकन पत्र आ चुके हैं। ये सदर तहसील परिसर में रखे गए हैं। मतपत्र पहले ही आ चुके हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:45 AM (IST)
Gram Panchayat Chunav: ताजनगरी के बरौली अहीर में हैं सबसे अधिक मतदाता, पढ़ें अन्य ग्राम पंचायतों में हैं कितने वोटर
जिले के लिए 85 लाख से अधिक मतपत्र मंगाए गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 20,26,194 मतदाता हो गए हैं। जिले के बरौली अहीर में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां 2,02,787 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता जगनेर ब्लाक में हैं। यहां 89,730 मतदाता हैं।

पंचायत चुनाव के लिए 15 सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। पंचायत एवं नगर निकास की सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार के अनुसार, एत्मादपुर ब्लाक में 130339, खंदौली में 142799, अकोला में 136770, बिचपुरी में 129811, बरौली अहीर में 202787, फतेहपुर सीकरी में 122416, अछनेरा में 146067, खेरागढ़ में 124155, सैंया में 129186, जगनेर में 89730, शमसाबाद में 168042, फतेहाबाद में 160414, बाह में 131150 और जैतपुर कलां ब्लाक में 103618 मतदाता हो गए हैं। चुनावों की घोषणा होने के बाद ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के लिए ये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इतना ही नहीं, नामांकन के लिए भी 15.50 से अधिक नामांकन पत्र आ चुके हैं। ये सदर तहसील परिसर में रखे गए हैं। मतपत्र पहले ही आ चुके हैं। जिले के लिए 85 लाख से अधिक मतपत्र मंगाए गए हैं। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में दावेदारों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। होर्डिंग-बैनर लगाने के साथ ही नये साल की डायरी बांट रहे हैं। चौपालों पर होने वाली चर्चा में भाग ले रहे हैं। बता दें कि बीते 25 दिसंबर की रात को ग्राम पंचायत, 13 जनवरी को जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म हो चुका है। मार्च के मध्य में क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी