Flight from Agra: आगरा हिट साबित हो रहीं बेंगलुरु- अहमदाबाद फ्लाइट, लगातार बढ़ रहे यात्री

Flight from Agra यात्रियों की कमी की वजह से स्थगित करनी पड़ी थीं मुंबई-भोपाल फ्लाइट। इंडिगो एयरलाइंस 72 सीटर हवाई जहाज के माध्यम से अहमदाबाद-आगरा के बीच अपनी हवाई सेवा उपलब्ध करा रही है। शुक्रवार को यह फ्लाइट फुल रही।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 03:59 PM (IST)
Flight from Agra: आगरा हिट साबित हो रहीं बेंगलुरु- अहमदाबाद फ्लाइट, लगातार बढ़ रहे यात्री
एयरबस के माध्यम से बेंगलुरु-आगरा के बीच हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में पर्यटन भले ही उड़ान न भर पा रहा हो लेकिन हवाई सेवा हिट हो रही है। अहमदाबाद-बेंगलुरु फ्लाइट लगभग फुल चल रही हैं। हालांकि मुंबई और भोपाल फ्लाइट को यात्रियों की कमी का सामना करना पड़ा था। इस कारण ये दोनों फ्लाइटें स्थगित भी की गईं। इनमें से मुंबई फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस 72 सीटर हवाई जहाज के माध्यम से अहमदाबाद-आगरा के बीच अपनी हवाई सेवा उपलब्ध करा रही है। शुक्रवार को यह फ्लाइट फुल रही।

सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार व शुक्रवार) उपलब्ध यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार को भी फुल चल रही है। वहीं, बड़ी एयरबस के माध्यम से बेंगलुरु-आगरा के बीच हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को इस फ्लाइट में 135 यात्री आगरा से सवार हुए। सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) उपलब्ध इस फ्लाइट में हर बार लगभग इतने ही यात्री सफर कर रहे हैं। बीते अप्रैल से स्थगित चल रही मुंबई फ्लाइट पिछले दिनों ही फिर से शुरू की गई। सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार व शनिवार) उपलब्ध रहने वाली यह फ्लाइट फिलहाल सोमवार को नहीं आ रही।

पर्यटन स्थलों के बीच शुरू हो हवाई सेवा

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि ताजनगरी में यदि पर्यटन को बढ़ावा देना है तो इन शहरों के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों के बीच भी हवाई सेवा शुरू करने की जरूरत है। इसमें गोवा, जयपुर प्रमुख हैं। भोपाल फ्लाइट 12 से बीते अप्रैल से स्थगित चल रही आगरा-भोपाल फ्लाइट 12 अगस्त से शुरू होगी।खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए.अंसारी का कहना है कि यह फ्लाइट अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हर रोज उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु व अहमदाबाद फ्लाइटें फुल चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी