45 से कम उम्र के स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों के वैक्सीन लगाने पर रोक

आम लोगों को स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर दिखाकर लगाई जा रही वैक्सीन वैक्सीन केंद्रों पर अव्यवस्था की बढ़ रही शिकायतें लौटाए जा रहे लोग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 05:35 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 05:35 AM (IST)
45 से कम उम्र के स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों के वैक्सीन लगाने पर रोक
45 से कम उम्र के स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों के वैक्सीन लगाने पर रोक

आगरा,जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन लगाने में गड़बड़ी की शिकायत के बाद 45 से कम उम्र के स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाने पर रोक लगा दी गई है। वैक्सीन केंद्रों पर लाइन लगने लगी है, ऐसे में सरकारी और निजी केंद्रों पर अव्यवस्था की शिकायतें बढ़ गई हैं। वैक्सीन केंद्रों से लोगों को लौटाया जा रहा है।

18 से अधिक उम्र के स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लग रही है। इसके साथ ही 45 से अधिक उम्र के आम लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में सरकारी और निजी वैक्सीन केंद्रों पर 45 से कम उम्र के आम लोगों को स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों दर्शाकर वैक्सीन लगाने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसके बाद प्रदेश भर में 45 से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगाने पर रोक लगा दी है।

उधर, कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। वैक्सीन केंद्रों पर लोग सुबह पहुंच रहे हैं, लेकिन केंद्र बंद मिल रहे हैं। एक निजी वैक्सीन केंद्र पर बैठने के लिए स्टूल रख दिया गया, कुर्सी तक का इंतजाम नहीं किया गया। वहीं, एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केंद्र जीवनी मंडी पर वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। यहां एक केंद्र पर 100 वैक्सीन लगने के बाद लोगों को लौटाया जा रहा है। 227 वैक्सीन केंद्र हैं, जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान किया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने अपने नजदीक के केंद्र पर जा सकते हैं।मगर, अधिकांश लोग तीन से चार सेंटर पर ही पहुंच रहे हैं। इससे भी अव्यवस्था हो रही है।

डा. आरसी पांडे, सीएमओ

chat bot
आपका साथी