'मेरे पति को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया'

24 नवंबर 2019 को पिनाहट में हुई थी कपड़ा व्यवसायी की पत्‍‌नी की हत्या चार लाख रुपये 35 तोले सोने व एक किलोग्राम चांदी की हुई थी लूट हाईकोर्ट ने हत्यारोपित की जमानत अर्जी की खारिज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:15 AM (IST)
'मेरे पति को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया'
'मेरे पति को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया'

जागरण टीम, आगरा। कपड़ा व्यवसायी वीरेंद्र गुप्ता की पत्‍‌नी वीरवती की हत्या और लूटपाट मामले के आरोपित रामनरेश उर्फ खूनी की जमानत अर्जी सोमवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। इसकी जानकारी पर स्वजन व्याकुल हो गए। पत्‍‌नी सुखदेवी की आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने पति को फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि घर में फाके पड़े हैं। पति ही इकलौते कमाऊ थे। वे भी जेल चले गए। अब उनका जीवन यापन भगवान भरोसे है।

24 नवंबर 2019 को कस्बे के कपड़ा व्यवसायी वीरेंद्र सिंह की पत्‍‌नी वीरवती की हत्या कर बदमाश चार लाख रुपये और 35 तोले सोने व एक किलोग्राम चांदी लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने रामनरेश उर्फ खूनी समेत अन्य आरोपितों को जेल भेजा था। सोमवार को हाईकोर्ट में न्यायमूíत संजय कुमार सिंह की अदालत में हुई सुनवाई में खूनी की जमानत अर्जी खारिज होने की जानकारी पर पत्‍‌नी के चेहरे का रंग उड़ गया। उन्होंने कहा कि पति संविदा पर लाइनमैन थे। उनके जेल जाने के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। तीन बच्चों का लालन-पालन मुश्किल हो रहा है। ढाई बीघा खेत बिक चुका है।

सुखदेवी ने बताया कि उसका पति निर्दोष है। उसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। पुलिस पर पर्दाफाश का दबाव था। इसलिए पुलिस ने उन्हें फंसा दिया। सुखदेवी ने तत्कालीन सीओ पिनाहट वीएस वीरकुमार को पति की बेगुनाही के सुबूत भी दिए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं पिता मुन्नीलाल ने बताया कि उनका बेटा राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुआ है। गालीगलौज के विरोध पर किशोर को चाकू मारकर किया घायल

संसू, फतेहाबाद: गालीगलौज के विरोध पर किशोर को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। निबोहरा के चरीपुरा निवासी रामचरण के मुताबिक उनका 14 वर्षीय बेटा रोहित घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही किशोर ने उससे गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर हाथापाई के दौरान उसने बेटे के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। निबोहरा पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी