अलीगढ़ में बसपा के 37 प्रत्याशी विपक्षियों को देंगे चुनौती

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इनके अलावा अगर किसी ने भी पार्टी का झंडा नाम वरिष्ठ नेताओं के फोटो प्रयोग किए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक तैयारी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:42 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:42 AM (IST)
अलीगढ़ में बसपा के 37 प्रत्याशी विपक्षियों को देंगे चुनौती
अलीगढ़ में बसपा के 37 प्रत्याशी विपक्षियों को देंगे चुनौती

जासं, अलीगढ़ : जिला पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इनके अलावा अगर किसी ने भी पार्टी का झंडा, नाम, वरिष्ठ नेताओं के फोटो प्रयोग किए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक तैयारी की गई है। आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने चुनिदा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के अनुसार समर्थित प्रत्याशियों में वार्ड दो से अशोक कुमार डीलर, सात से सुशीला देवी, नौ से पिटू सूर्यवंशी, 10 से महेंद्र सिंह,11से फारूक अहमद, 12 से विमला राज, 13 से पिकी सिंह,14 से धर्मवती जाटव, 15 से सुमेश परवीन, 16 रेनू चौधरी, 17 गजेंद्री देवी,18 से हुकुम सिंह,19 से पवन चौधरी, 20 से बेबी शर्मा, 21 से सोनाली शर्मा, 22 सत्येंद्र सिंह, 23 से संजय शर्मा, 24 से दलबीर सिंह चौधरी, 25 से रामदयाल बघेल, 26 से राज गौतम, 27 से इंजीनियर आदित्य चौधरी, 29 से पूरन सिंह, 30 जाहिद खान, 32 रजनी देवी, से 33 विवेक देवी,34 से रुक्मिणी देवी, 35 से रानी जाटव, 36 से मीना आर्य,37 से वंदना शर्मा, 38 से सुशीला देवी, 39 से धर्मेंद्र कुमार, 41 से गवेंद्र गिरी, 42 से राकेश कुमार यादव, 43 से अफसाना, 45 से अमिता सिंह, 46 से प्रेमलता विमल, 47 से डा. आशा कुशवाह शामिल हैं। रतनदीप सिंह ने कहा कि इन सभी प्रत्याशियों के साथ कानपुर, आगरा व अलीगढ़ के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली 23 अप्रैल को बैठक के लिए आ सकते हैं। वे आए तो प्रत्याशियों की तैयारियों की समीक्षा हो सकती है।

chat bot
आपका साथी