Saina Nehwal: साइना नेहवाल ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद, अब ताज के दीदार की है ललक

Saina Nehwal निधिवन राज मंदिर में ठा. बांकेबिहारी प्राकट्यस्थल के भी किए दर्शन। महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल सोमवार की दोपहर अचानक बांकेबिहारी के दरबार मे पहुंची। अपने परिवार के साथ साइना ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की ठाकुरजी के समक्ष दीपक जलाकर मनोती मांगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:48 PM (IST)
Saina Nehwal: साइना नेहवाल ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद, अब ताज के दीदार की है ललक
बांके बिहारी मंदिर में पूजन करतीं साइना नेहवाल।

आगरा, जेएनएन। ओलंपियन साइना नेहवाल सोमवार को ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंची। परिवार के साथ साइना ने ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ठा. बांकेबिहारीजी की प्राकट्य स्थली एवं स्वामी हरिदास की साधना स्थली निधिवन राज मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुरजी की प्राकट्य स्थली पर भी पूजा-अर्चना की।

निर्जला एकादशी पर परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर पहुंची साइना नेहवाल ने मीडिया मीडिया के सवालों से बचते हुए इसे अपनी निजी धार्मिक यात्रा बताया। बैडमिंटन जगत की सफलतम महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल सोमवार की दोपहर अचानक बांकेबिहारी के दरबार मे पहुंची। अपने परिवार के साथ साइना ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की ठाकुरजी के समक्ष दीपक जलाकर मनोती मांगी। सेवायत बालकिशन गोस्वामी ने सुपरस्टार को बांकेबिहारी के चमत्कार बताये तो वह भावविभोर हो गयी। इसके बाद साइना नेहवाल ठा. बांकेबिहारी की प्राक्टयस्थली श्री निधिवनराज पहुंची। जहां उन्होंने स्वामी हरिदास की साधना स्थली के दर्शन किये। सेवायत विक्की गोस्वामी व रोहित गोस्वामी ने पूजा करायी। साइना ने बताया ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर मन को भारी प्रसन्नता हुई है। लंबे समय से ठाकुरजी के दर्शन की इच्छा थी। जो आज पूरी हुई है। निर्जला एकादशी के पर्व पर दर्शन करने की जब उन्हें जानकारी मिली तो वे गद्गगद हो गईं। साइना ने देशवासियों को योगदिवस की शुभकामनाएं भी दी। लेकिन अन्य सवालों से बचती नजर आयी। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, बिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा मौजूद रहे। इससे पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे होटल अमर विलास में खींचा गया अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर किया। इसमें वो हाेटल की टेरेस पर खड़ी हुई हैं और बैकग्राउंड में हरियाली के बीच ताजमहल नजर आ रहा है। साइना ने इसके साथ कैप्शन में 'मोर्निंग व्यू आफ ताजमहल' लिखा है।

chat bot
आपका साथी