ऑटो चालक की हत्या, स्कूल के मैदान में मिली लाश

सदर के रोहता क्षेत्र का मामला, मंगलवार सुबह से था लापता, शरीर पर मिले चोटों के निशान, घटनास्थल के पास से ऑटो बरामद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 06:30 AM (IST)
ऑटो चालक की हत्या, स्कूल के मैदान में मिली लाश
ऑटो चालक की हत्या, स्कूल के मैदान में मिली लाश

जागरण संवाददाता, आगरा: सदर के रोहता क्षेत्र से लापता ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश रोहता के एक कॉलेज के मैदान में फेंक दी। बुधवार सुबह शव बरामद होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

रोहता क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय मनोज दुबे ऑटो चालक थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह नौ बजे रोज की तरह ऑटो लेकर निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया। वह स्विच आफ था। परिजन इसके बाद रात भर संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन मोबाइल चालू नहीं हुआ।

बुधवार सुबह मनोज दुबे की लाश रोहता क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के मैदान में मिली। उनके शरीर पर चोटों के निशान और नाक से खून निकल रहा था। उनका ऑटो सड़क किनारे खड़ा हुआ था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मगर, वह कोई सुराग नहीं दे सके। आशंका है कि चालक को कोई परिचित बहाने से अपने साथ लेकर आया होगा। उसे मारकर वहां फेंक गया। पेट में चोट लगने से लीवर फटने पर मौत

चालक मनोज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत पेट में चोट लगने से लीवर फटने के चलते बताई गई है। इससे आशंका है कि हत्यारों ने उसके पेट पर भारी वस्तु से प्रहार किया होगा। इससे उसका लीवर फट गया, इसीलिए उसके शरीर पर गंभीर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिसकर्मी बन लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार : पुलिसकर्मी बन कर लोगों से लूट करने वाले बदमाशों का गिरोह शहर में सक्रिय था। कई थाना क्षेत्रों में वारदात कर चुके इस गिरोह का सरगना मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान छत्ता थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। उसने पूछताछ में कई घटनाएं कबूली हैं।

छत्ता पुलिस मंगलवार रात को यमुना किनारा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के होशंगाबाद निवासी रेहान अली को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वो एक ऐसे गिरोह का सरगना है जो पैदल या रिक्शे से जा रहे लोगों को पुलिसकर्मी बन कर शिकार बनाते हैं। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह लोगों को झांसा देते थे कि इस क्षेत्र में बदमाश सक्रिय हैं। इसके बाद रुपयों या गहनों को उन्हीं के बैग में रखवा देते थे। इसके बाद उनका बैग लूट कर भाग जाते थे। कुछ दिन पहले गिरफ्तार अभियुक्त ने इटावा के भरथना निवासी एक किसान से बेलनगंज में 95 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने आरोपित से इसमें से 35 हजार रुपये और एक लूटी हुई बाइक बरामद हो गई। गिरोह में मुंबई निवासी इबरार, अब्बास अली और होशंगाबाद निवासी मोहम्मद अली अभी फरार हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर छत्ता सुभाष बाबू कठेरिया, एसआइ प्रदीप कुमार, कांस्टेबल अमन, जितेंद्र, राजीव प्रताप, अखिलेश शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी