चालक की हत्या करके ऑटो लूटा, नहीं थम रहे अपराध

बिचपुरी नहर किनारे मिली लाश, रविवार को भाड़े पर ले गए थे युवक, परिजनों और पुलिस को कुछ ऑटो चालकों पर हत्या करने का शक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 06:30 AM (IST)
चालक की हत्या करके ऑटो लूटा, नहीं थम रहे अपराध
चालक की हत्या करके ऑटो लूटा, नहीं थम रहे अपराध

आगरा, जागरण संवाददाता। बोदला से रविवार को भाड़े पर लोडिंग ऑटो लेकर गए बदमाशों ने चालक की हत्या कर दी। उसकी लाश बिचपुरी नहर किनारे फेंक ऑटो लूट ले गए। परिजनों को सोमवार उसका शव मिला।

बिचपुरी के अमरपुरा निवासी 35 वर्षीय महेशचंद पुत्र नवल सिंह लोडिंग ऑटो का चालक था। वह बोदला ऑटो स्टैंड से भाड़े पर जाते थे। परिजनों ने बताया रविवार सुबह नौ बजे महेश ऑटो लेकर गए थे। बोदला चौराहे से कुछ युवक उन्हें भाड़े पर तय करके ले गए थे। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन पर संपर्क किया। एक बार रिसीव होने के बाद फोन काट दिया गया। इसके बाद मोबाइल पर लगातार घंटी जाती रही।

सोमवार सुबह पुलिस को बिचपुरी नहर किनारे झाड़ियों में महेश की लाश पड़ी मिली। मृतक के पास मोबाइल मिला। इससे परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। परिजनों हत्या के पीछे किसी परिचित चालक का हाथ होने का शक है। इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने बताया हत्यारों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चाचा से हुई थी आखिरी बार बात

महेश चंद की आखिरी बार चाचा इंद्रवीर से मोबाइल पर बात हुई थी। वह भी लोडिंग ऑटो चालक हैं। उन्होंने उसे कहीं भाड़े पर भेजने के लिए पूछा था। रिजनों की छानबीन में निकलकर आया कि कुछ युवक उसे भाड़े पर तय करके ले गए थे।

अजनबी ने उठाया फोन

ऑटो चालक के पिता नवल सिंह ने रविवार को शाम सवा छह बजे उसे फोन मिलाया। कॉल किसी अन्य ने रिसीव की, कुछ देर में बात करने की कहकर काट दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।

chat bot
आपका साथी