आलू के व्यंजन बनाएं, उससे लोगों को लुभाएं

आलू महोत्सव के समापन समारोह में उद्यान मंत्री ने कहा आलू की करें उन्नत प्रजाति मिलेगा बेहतर बाजार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:25 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:25 AM (IST)
आलू के व्यंजन बनाएं, उससे लोगों को लुभाएं
आलू के व्यंजन बनाएं, उससे लोगों को लुभाएं

आगरा, जागरण संवाददाता। आलू महोत्सव के समापन समारोह में उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि आगरा में आलू का उत्पादन क्षेत्र बड़ा है, जिससे ज्यादा किसानों की उम्मीद भी जुड़ी है। अगर प्रजाति उन्नत होगी तो उसको बेहतर बाजार भी मिल सकेगा। इसलिए हमें उन्नत प्रजातियों पर जोर देना है, जिसके लिए इस तरह के आयोजन नियमित अंतराल में होते रहने चाहिए। हमें आलू की प्रजातियों के प्रदर्शन के साथ उससे बनने वाले व्यंजन को भी महोत्सव का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे लोग आकर्षित होंगे। उन्हें आलू खपत का क्षेत्र भी पता चलेगा।

ताज व्यू गार्डन में चल रहे दो दिवसीय आलू महोत्सव के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने कहा कि आलू को बीमारी देने वाला घोषित कर दिया गया है, जबकि ये बीमारियों से बचाव भी करता है। जिक की अधिकता वाली आलू की कुछ प्रजातियों में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की वैज्ञानिक डा. पूजा पांडेय ने बताया कि आलू की नई प्रजातियों को विकसित करने के लिए कार्य चल रहा है। जल्द ही इनको किसानों तक पहुंचाया जाएगा। किसानों को एक फसल पर भी निर्भर नहीं रहना होगा। उनको सह और अंतर फसल करने के साथ ही मेड़ों पर पेड़ लगाने होंगे। इससे आय में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में सीपीआरआइ के डा. वीके गुप्ता, एपीडा के डा. सीवी सिंह, अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र से आई डा. पूजा पांडेय को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. रामप्रवेश, राजकीय उद्यान अधीक्षक डा. संजीव कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी