हिदू संगठन पदाधिकारी पर गोकशों ने किया जानलेवा हमला

गोवंश से भरा कंटेनर रोकने की कोशिश करने पर डंडे से पीटा और ट्रक से मारा धक्का अछनेरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास की घटना तीन गोकशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 09:00 PM (IST)
हिदू संगठन पदाधिकारी पर गोकशों ने किया जानलेवा हमला
हिदू संगठन पदाधिकारी पर गोकशों ने किया जानलेवा हमला

आगरा, जागरण संवाददाता। गोवंश से भरा ट्रक रोकने पर गोकशों ने हिदू संगठन पदाधिकारी की हत्या का प्रयास किया। चलते कंटेनर से उनको डंडे मारकर नीचे फेंक दिया। रोड पर गिरने से वे घायल हो गए। अछनेरा थाने में तीन गोकशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

अखिल भारत हिदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर को रविवार रात गोकशों के बारे में सूचना मिली थी। रात डेढ़ बजे वे अपने एक और साथी के साथ दक्षिणी बाइपास पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद रायभा टोल प्लाजा के पास उन्हें गोवंश से भरा कंटेनर आता दिखाई दिया। रोनक ने कंटेनर का पीछा किया। रायभा टोल प्लाजा के पास उन्होंने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। वे क्लीनर की ओर खिड़की पकड़कर लटक गए। तभी गोकशों ने उनको डंडे मारकर रोड पर गिरा दिया। इससे उनके सिर व शरीर में चोट लग गई। साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। तब तक गोकश कंटेनर लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ अछनेरा महेश कुमार अस्पताल पहुंचे। हिदू संगठन पदाधिकारी से बात की। संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश जताया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि अछनेरा थाने में तहरीर के अनुसार खंदौली के नाऊ की सराय निवासी शरीफ, लोहामंडी के आलमगंज निवासी पप्पू और उसके भाई कल्लू के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। रात में काफी दूर तक किया पीछा

अखिल भारत हिदू महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार रात दक्षिणी बाइपास पर काफी दूर तक गोवंश से भरे कंटेनर का पीछा किया था। तब जाकर रायभा टोल प्लाजा के पास उसको पकड़ने की कोशिश की। पिछले सप्ताह फरह में पकड़ा था कंटेनर

हिदू संगठन पदाधिकारी ने 23 मार्च की रात को मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में भी गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा था। गोकश वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में फरह थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

chat bot
आपका साथी