Tajmahal: ताजमहल पर पार्किंग बनाएगा एएसआइ, इसके साथ होंगे और भी काम

वर्कशाप में बनाई जाएगी पार्किंग चहारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। संदली मस्जिद का संरक्षण भी साथ में किया जाएगा। ताजमहल वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बंद है। यहां देखरेख को एएसआइ के कर्मचारी और सुरक्षा को सीआइएसएफ के जवान तैनात हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:17 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:17 AM (IST)
Tajmahal: ताजमहल पर पार्किंग बनाएगा एएसआइ, इसके साथ होंगे और भी काम
ताजमहल की वर्कशॉप में एएसआइ पार्किंग बनाने जा रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ताजमहल पर कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग बनाएगा। वर्कशाप की जगह पर पार्किंग बनाई जाएगी। यहां चहारदीवारी बनाने के साथ संदली मस्जिद (काली मस्जिद) का संरक्षण भी किया जाएगा। इस काम पर करीब 20 लाख रुपये व्यय होंगे।

ताजमहल वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बंद है। यहां देखरेख व व्यवस्थाओं को एएसआइ के कर्मचारी और सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवान तैनात हैं। वर्तमान में सभी अपने वाहन पूर्वी गेट स्थित एएसआइ की उद्यान शाखा के कार्यालय में खड़ा करते हैं। वहां जगह नहीं होने पर दशहरा घाट को जाने वाले मार्ग पर वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके चलते एएसआइ ने वर्कशाप की जगह पर पार्किंग बनाने काे टेंडर किया है। दशहरा घाट जाने वाले मार्ग पर संदली मस्जिद से आगे एएसआइ की वर्कशाप है। वर्कशाप की पीछे की टूटी हुई दीवार की भी मरम्मत की जाएगी। पार्किंग बनाने को यहां कच्ची जगह पर इंटरलाकिंग टाइल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही संदली मस्जिद का संरक्षण भी किया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने कर्मचारियों की जरूरत को देखते हुए वाहन पार्किंग बनाई जानी है। इसके लिए टेंडर किया गया है।

chat bot
आपका साथी