ईपीआइपी में अशोक नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ

यूपीएसआइडीसी के आरएम विनोद कुमार ने किया पौधारोपण भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया वर्चुअली उद्घाटन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:40 AM (IST)
ईपीआइपी में अशोक नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ
ईपीआइपी में अशोक नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ

आगरा, जागरण संवाददाता। शास्त्रीपुरम स्थित निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक पार्क (ईपीआइपी) में आई ट्रैक वानव्लैक्स फैक्ट्री के सामने बुधवार को अशोक नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इसका वर्चुअली उद्घाटन किया।

अशोक नक्षत्र वाटिका का निर्माण आगरा विकास मंच और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआइडीसी) ने संयुक्त रूप से किया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक सिविल एके जैन ने पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि इपीआईपी में इस तरह की यह पहली वाटिका है। उन्होंने इसके लिए कंपनी के चेयरमैन राजुकमार जैन, निदेशक सुनील कुमार जैन और मुख्य अधिशासी अधिकारी आशीष जैन को साधुवाद दिया।

अरुण सिंह को अशोक नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन करने प्रत्यक्ष रूप से आना था, लेकिन आगरा में जाम के कारण विलम्ब हो गया। आगरा विकास मंच के प्रवक्ता संदेश जैन ने फिर उनसे वर्चुअली उद्घाटन कराया। यहां मंच के महामंत्री सुशील जैन, प्रशात मिश्रा, आदित्य जैन, प्रदीप तिवारी, राजेश भारद्वाज, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

नक्षत्र वाटिका में आवला, गूलर, जामुन, खैर, कृष्णा गुरु, बास, पीपल, चंपा, पूर्वा फागुनी पलाश, उत्तरा फागुनी कनेर, चमेली, बेल, स्वाती, कोह, बिशाखा कैथ, अनुराधा-गोलसरी, ज्येष्ठा शाल्मती, मूल, बैंत, कटहल, सफेद कीकर, कदंब, आम, नीम, महुआ के पौधे रोपे गए हैं।

chat bot
आपका साथी