दिन निकलते ही जाम ने रोक लिया रास्ता

भगवान टाकिज यमुना किनारा रोड आइएसबीटी व अन्य स्थानों पर रुके रहे वाहनों के पहिए शहर के भीतर भी कई जगह लोगों ने झेली परेशानी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:04 PM (IST)
दिन निकलते ही जाम ने रोक लिया रास्ता
दिन निकलते ही जाम ने रोक लिया रास्ता

आगरा,जागरण संवाददाता। शनिवार को सुबह होते ही जाम ने रास्ता रोक लिया। आगरा-मथुरा हाईवे पर भगवान टाकिज व आइएसबीटी के पास, यमुना किनारा रोड व अन्य स्थानों पर वाहनों रुके रहे। यहां हर घंटे जाम की स्थिति रही। शाम के पांच बजते ही भगवान टाकिज व आइएसबीटी के पास दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों ने संबंधित थाना पुलिस व यातायात पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर जाम खुला। बाद में इन स्थानों से पुलिस कर्मियों के गायब होते ही फिर जाम लग गया। यह क्रम देर रात तक जारी रहा।

आगरा-मथुरा हाईवे पर सिकंदरा पर अंडरपास व आइएसबीटी फ्लाईओवर निर्माण के चलते सभी वाहन सर्विस रोड से ही निकाले जा रहे हैं। आइएसबीटी के पास यातायात पुलिस कर्मियों की व्यवस्था न होने के कारण यहां लगातार जाम लग रहा है। यमुना किनारा रोड पर पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते आंबेडकर पुल से लेकर हाथीघाट तक रोड की एक लेन बंद है। दूसरी लेन से दोनों ओर के ट्रैफिक का आवागमन हो रहा है। शनिवार को भी यहां जाम रहा। एक किमी तक वाहनों की लाइन लगी रही। बेलन गंज, सदर बाजार, फतेहाबाद रोड आदि स्थानों पर भी जाम लगा रहा।

वर्जन

भगवान टाकिज, यमुना किनारा रोड, आइएसबीटी के पास जाम लगने को लेकर यातायात पुलिस कर्मियों व संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा। रविवार से संबंधित सीओ भी इन रोड का मुआयना करेंगे, यदि कहीं पर जाम मिलेगा तो जिन कर्मियों की मौके पर तैनाती है, उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुनीराज जी. एसएसपी

chat bot
आपका साथी