सूर सरोवर पक्षी विहार को लगेंगे विकास के पंख

लखनऊ की टीम ने किया सर्वे ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 01:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:30 AM (IST)
सूर सरोवर पक्षी विहार को लगेंगे विकास के पंख
सूर सरोवर पक्षी विहार को लगेंगे विकास के पंख

आगरा,जागरण संवाददाता। शासन की मंजूरी मिलते ही सूर सरोवर पक्षी विहार को विकास के पंख लगेंगे। इससे पर्यटकों के लिए सुविधा ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि मेहमान परिदों की अठखेलियों में भी खलल नहीं पड़ेगा।

कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार की झील प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों का बसेरा बनी रहती है। यहां जाने वाले पर्यटक वाहनों से पक्षियों के आराम और अटखेलियों में खलल डालते हैं। इससे बचाव के लिए राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी परियोजना आगरा के उप वन संरक्षक दिवाकर प्रसाद श्रीवास्तव ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। लखनऊ की दो सदस्यीय टीम ने सूर सरोवर पक्षी विहार पहुंचकर प्रस्ताव में दर्शाए बिदुओं का सर्वे भी कर चुकी है। टीम इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। प्रस्ताव मंजूर होते ही सूर सरोवर पक्षी विहार में विकास कार्य शुरू कराए जाएगा। इस संबंध में वनाधिकारियों की आनलाइन बैठक का दौर भी जारी है। ये था प्रस्ताव

दिवाकर श्रीवास्तव ने सूर सरोवर पक्षी विहार के मुख्य द्वार के पास वाहन पार्किंग स्थल बनाने, झील तक इलेक्ट्रिक कार, ई-रिक्शा और साइकिल की सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध कराने, मुख्य द्वार के पास ही कैंटीन का निर्माण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा पार्क विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मायूस लौटते हैं पर्यटक

सूर सरोवर पक्षी विहार के चहुंओर एक किलोमीटर के दायरे में ईको सेंसिटिव जोन लागू है फिर भी पर्यटक वाहन लेकर झील तक पहुंचते हैं। इससे पक्षी आनंद इंजीनियरिग कालेज की तरफ झील के किनारों पर पहुंच जाते हैं और पर्यटक पक्षियों को बिना देखे मायूस होकर लौट जाते हैं। गाइड होंगे तैयार

सूर सरोवर पक्षी विहार में पक्षियों की प्रजाति व उनकी खूबी बताने के लिए वन विभाग ई-रिक्शा चालकों को गाइड के रूप में तैयार करेगा। इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वह ई-रिक्शा में बैठने वाले पर्यटकों को पक्षियों की जानकारी दे सकें।

chat bot
आपका साथी