आगरा में रंगबाजी में बैंककर्मी काे गोली मारने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

न्यू आगरा की लायर्स कालोनी में रविवार की रात को मारी थी गोली। परिचित से झगड़ा होने पर बीच-बचाव करने गया था बैंक कर्मी। हमलावर उन पर समझौता करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। अस्‍पताल मेंं भर्ती बैंककर्मी की हालत अब खतरे से बाहर।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:30 PM (IST)
आगरा में रंगबाजी में बैंककर्मी काे गोली मारने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा
बैंककर्मी को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा की लायर्स कालोनी में रंगबाजी में बैंक कर्मी को गोली मारने के एक आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामले में दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अस्पताल में भर्ती घायल बैंक कर्मी की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

लायर्स कालोनी निवासी याेगेश त्यागी रविवार की शाम को आठ बजे खोखे पर पान मसाला लेने गया था। वहां पर माैजूद सगे भाइयों ललित और बोनी ने उससे गाली-गलौज कर दी थी। योगेश द्वारा अपनी मौसी शालिनी त्यागी को बुलाने पर आरोपितों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की। जानकारी पर होने पर शालिनी के पति विनय कुमार और उनके दोस्त बैंक कर्मी धर्मेद्र पाल सिंह भी वहां पहुंच गए थे।

इस पर ललित और उसके भाई बोनी ने हमला बोल दिया था। ललित ने धर्मेद्र पाल को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो गए थे। वह मध्यस्थों के माध्यम से परिवार पर दबाव बना राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। शालिनी और धर्मेंद्र पाल का आरोप है कि हमलावर उन पर समझौता करने मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। घायल धर्मेंद्र पाल का आपरेशन किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा भूपेंद्र बालियान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित ललित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी