आगरा में निजी बसों की मनमानी, चालान कटने के बाद भी भरती रहीं सवारियां

आइएसबीटी के निकट हाईवे पर अबुल उल्लाह दरगाह के निकट रहता है बसों का कब्जा। रोडवेज से लेकर निजी बस चालकों की रहती हैं मनमानी। आइएसबीटी के निकट हाईवे पर दिल्ली मथुरा के लिए रोडवेज निजी बसें सवारियां भरती हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:33 PM (IST)
आगरा में निजी बसों की मनमानी, चालान कटने के बाद भी भरती रहीं सवारियां
आइएसबीटी के निकट हाईवे पर दिल्ली, मथुरा के लिए रोडवेज, निजी बसें सवारियां भरती हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। रोडवेज, निजी बसें शहर में दर्जनभर से अधिक स्थान से अनाधिकृत रूप से सवारियां भरती है। निजी बसों की इतनी मनमानी और हौंसले बुलंद हैं कि शनिवार को आइएसबीटी, अबुल उल्लाह दरगाह के निकट दो परिवहन अधिकारी संयुक्त कार्रवाई कर रहे थे, लेकिन चालान होने के बाद भी निजी बस चालक दोनों स्थानों पर उनके सामने खड़े सवारियां भरते रहे। वहीं कार्रवाई कर टीम वाटर वर्क्स की ओर आगामी कार्रवाई के लिए रवाना हो गई।

आइएसबीटी के निकट हाईवे पर दिल्ली, मथुरा के लिए रोडवेज, निजी बसें सवारियां भरती हैं, जिससे क्षेत्र में जाम लग जाता है। सिकंदरा की ओर जाने वाली सर्विस रोड तो पूरी तरह बंद हो जाती है। वहीं हाईवे भी बाधित होता है। अबुल उल्लाह दरगाह के निकट रोडवेज बसें, निजी बसें भगवान टाकीज फ्लाई ओवर पर और सर्विस रोड के निकट सवारियां भरती हैं। ये पूरे दिन जाम का कारण बनती हैं। ऐसा ही हाल कुछ वाटर वक्स्र के निकट और कई दूसरे स्थानों पर रहता है। जाम में उलझने वाले लोगों की मुश्किल को ध्यान में रखते हुए जागरण ने खबर प्रकाशित की, जिसके बाद संबंधित विभाग एक्शन मोड में आए और कार्रवाई की जा रही है। शनिवार दोपहर दो बजे एआरटीओ ललित कुमार, यात्री कर अधिकारी प्रीति पांडे ने आइएसबीटी के निकट खड़ी निजी बस का चालान किया। पहले तो बस चालक टीम को देख हड़बड़या, लेकिन चालन होने के बाद टीम के सामने ही आवाज लगाकर पलवल के लिए सावारियां भर रहा था। टीम को कार्रवाई करते देख निजी बसों ने मौके से किनारा कर लिया, जिसके बाद दोनों अधिकारी अबुल उल्लाह दरगाह के निकट हाईवे पर पहुंचे। यहां फीरोजाबाद की दिशा के लिए निजी बस सवारियां भर रही थीं, तो तीन रोडवेज बसें भी सवारियों का इंतजार कर रहीं थी। निजी बस का चालन भी अधिकारियों द्वारा किया गया और दूसरी बसों का इंतजार करने लगे। टीम के सामने ये निजी बस भी सवारियां भरती रही। इसके बाद टीम वाटर वर्क्स की ओर गई और वहां पर पांच बसों के चालान किए। एआरटीओ ललित कुमार ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 18 बसों के चालान किए गए हैं। ये अभियान नियमित चलाया जाएगा।

आधा दर्जन बसों के डिपो, नंबर किए नोट

अबुल उल्लाह दरगाह के निकट परिवहन निगम की ओर से दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। यहां जो रोडवेज बसें रुक कर सवारियां भरती हैं, कर्मचारियों द्वारा उनके डिपो के नाम और नंबर नोट कर लिए गए हैं। आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि संबंधित डिपो में चालक, परिचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी