गरजा महाबली, दनादन ढहाए अतिक्रमण और देखते ही देखते साफ हो गई सड़क Agra News

शहर में 18 स्थायी और 12 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कुल 78700 रुपये का जुर्माना अभियान के दौरान वसूला गया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:55 AM (IST)
गरजा महाबली, दनादन ढहाए अतिक्रमण और देखते ही देखते साफ हो गई सड़क Agra News
गरजा महाबली, दनादन ढहाए अतिक्रमण और देखते ही देखते साफ हो गई सड़क Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। छह घंटे तक चले अभियान में डेढ़ किग्रा पॉलीथिन जब्त की गई। 18 स्थायी और 12 अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। कई दुकानदार जेसीबी के सामने आ गए। निगम के अफसरों ने किसी तरीके से स्थिति को संभाला।

नगर निगम की टीम सबसे पहले भावना एस्टेट पहुंची। यहां पर फुटपाथ और रोड पर कब्जा करने वालों को हटाया गया। फिर टीम केके नगर पहुंची। टीम को देख दुकानदार ठेल लेकर भागने लगे। इन पर जुर्माना लगाया गया। यहां पर स्थायी और अस्थायी दुकानों को तोड़ा गया। प्रभारी अधिकारी कर्नल एके सिंह टीम के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी तोता का ताल, मदिया कटरा पहुंचे। क्षेत्र में दो घंटे तक अभियान चलाया गया। आधा दर्जन दुकानों से डेढ़ किग्रा पॉलीथिन जब्त की गई। दुकानदारों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कर्नल एके सिंह ने बताया कि 18 स्थायी और 12 अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। 67700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दिनभर चले अभियान में कुल 78700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।  

chat bot
आपका साथी