Indian Railway: झांसी रेलवे लाइन पर रास्ते की मांग को लेकर आज से भूख हड़ताल का एलान

Indian Railway आगरा कैंट स्टेशन झांसी केबिन के पास सात दिन से धरना दे रहे हैं लोग। क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रशासन का पुतला दहन। लोग आगरा-झांसी रेलवे लाइन नगला पुलिया पर रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 02:56 PM (IST)
Indian Railway: झांसी रेलवे लाइन पर रास्ते की मांग को लेकर आज से भूख हड़ताल का एलान
आगरा कैंट स्टेशन झांसी केबिन के पास सात दिन से धरना दे रहे हैं लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा-झांसी रेलवे लाइन नगला पुलिया पर रास्ते की मांग को लेकर आगरा कैंट झांसी केबिन के पास क्षेत्रीय लोग सात दिन से धरना दे रहे हैं। प्रशासन के किसी अधिकारी द्वारा धरने पर बैठे लोगों से वार्ता नहीं करने से उनमें आक्रोश व्याप्त है। रविवार को लोगों ने महापंचायत के बाद प्रशासन का पुतला दहन किया। धरने पर बैठे लोगों ने सोमवार से भूख हड़ताल का एलान किया है।

शाहगंज के सराय ख्वाजा, शिव नगर, जगनेर रोड इलाके के दर्जनों लोग आगरा कैंट स्टेशन झांसी केबिन के पास सात दिन से धरना दे रहे हैं। लोग आगरा-झांसी रेलवे लाइन नगला पुलिया पर रास्ता देने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा अपनी मांग को गंभीरता से न लेने पर क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को महापंचायत बुलाई थी। जिसमें लोगों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया।

महापंचायत की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम कश्यप ने की। धरने में अजय गोस्वामी, सचिन कश्यप, राकेश वाल्मीकि, पूरनमल, उदयभान सिंह, सुनील चक, सावित्री कहार, मधु प्रजापति, कलावती देवी, नीलम बघेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थीं। 

chat bot
आपका साथी