'आश्रम' पर आगरा में भी भड़का आक्रोश, उठी नाम बदले जाने की मांग

Aashram-3 Controversy in Agra वेब सीरीज आश्रम के खिलाफ भोपाल में हुए बवाल की तपिश आगरा तक पहुंची। मंगलवार को योगी यू‍थ ब्रिगेड ने फूंका निर्माता फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को पहुंचा रहे ठेस आश्रम की जगह बदलकर रखें कुछ और नाम।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:24 PM (IST)
'आश्रम' पर आगरा में भी भड़का आक्रोश, उठी नाम बदले जाने की मांग
आगरा में आश्रम वेब सीरीज के निर्माता का पुतला फूंकते योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता।

आगरा, जागरण संवाददाता। वेब सीरीज आश्रम के पार्ट 3 को लेकर आगरा में भी आक्रोश पनप गया है। भोपाल के बाद यहां भी योगी यूथ ब्रिगेड का आक्रोश भड़क गया है। संगठन पदाधिकारी धार्मिक भावनाओं को आहत करने और हिंदू आस्था के प्रतीकों से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। कहा गया है कि केवल एक ही धर्म के प्रति फिल्‍म इंडस्‍ट्री का ये रवैया बना हुआ है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर संगठन ने वेब सीरीज निर्माता का पुतला दहन किया, साथ ही नाम बदलने की मांग की है।

योगी यूथ ब्रिगेड के अजय तोमर के नेतृत्व में दर्जनों हिंदूवादी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए, उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अजय तोमर का कहना था कि आश्रम नाम से एक सीरीज के दो पार्ट पहले ही आ चुके हैं और तीसरा जल्द आने वाला है। इसमें हिंदू धर्म स्थलों पर आपत्तिजनक कार्य होते दिखाया गया है। इसमें समाज को अपमानित करने का कार्य है। इस तरीके के कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, अभिषेक शर्मा, सौरभ मोहन, सुमित भोला, विकास राजावत, कृष्णा माहौर, सोनू शर्मा, जयस चौधरी, अजय शर्मा, विपिन बैरागी, नौरंगीलाल कुशवाह, जितेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी