ICDS UP Anganwadi Bharti 2021: आगरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1279 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

ICDS UP Anganwadi Bharti 2021 16 हजार आनलाइन हुए थे आवेदन। कमेटी कर रही है आवेदनों की पड़ताल। जिले के 15 ब्लाक और शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती होनी है। पात्र महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने का पूरा मौका मिलेगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:59 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 08:53 AM (IST)
ICDS UP Anganwadi Bharti 2021: आगरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1279 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 16000 हुए आवेदन।

आगरा, जागरण संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आगरा में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आनलाइन आए आवेदनों की जांच की जा रही है।इसमें तमाम गड़बड़ियां मिल रही हैं। इसके चलते उनके आवेदन निरस्त हो रहे हैं। जिले में 1279 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती होनी है। इसके लिए लगभग 16 हजार आवेदन आए हैं।कमेटी के माध्यम से आवेदनों की छटनी की जा रही है।

जिले के 15 ब्लाक और शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती होनी है। डीपीओ साहब यादव ने बताया कि शासन के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश ने समन्वित बाल विकास परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए मानदेय पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। विभाग ने यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2021 के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। महिलाओं के लिए रोजगार की दृष्टि से यह बेहतर अवसर था। इसका लाभ उठाने के लिए 16 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया। इसमें से सिर्फ 1279 का चयन होना है। इसके लिए आनलाइन आवेदनकों की पड़ताल की जा रही है। साहब यादव ने बताया कि किसी महिला ने ब्लाक के नाम की जगह जिले और जिले के नाम की जगह ब्लाक का नाम भर दिया है। इसके अलावा और भी कई त्रुटियां हैं। ऐसे सभी आवेदनों की छटनी की जा रही है। डीपीओ का कहना है कि पात्र महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने का पूरा मौका मिलेगा।आवेदनों की छटनी का कार्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

ये हैं आंगनबाड़ी के कार्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का काम गांव के तीन से छह साल के बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य, उचित शिक्षा आदि देने के कार्य है। गर्भवती महिलाओं का रेगुलर हेल्थ चेकअप आदि कार्य हैं। 

chat bot
आपका साथी