Republic Day: गणतंत्र दिवस पर छुट्टी मारी तो होगी कार्रवाई, विवि ने जारी किया फरमान

Republic Day विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जारी किया पत्र। कर्मचारियों को दिए निर्देश अनुपस्थित रहने पर देना होगा प्रमाण पत्र। यह पत्र कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्मचारी एक-दूसरे पर अनुपस्थित रहने का आरोप लगा रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:03 PM (IST)
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर छुट्टी मारी तो होगी कार्रवाई, विवि ने जारी किया फरमान
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने जारी किया पत्र।

आगरा, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस को छुट्टी मानकर घर पर बैठने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अनुपस्थित रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। यह आदेश डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी कर्मचारियों को दिया है। गणतंत्र दिवस पर विश्वविद्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसी कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस व नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रो. सुगम आनंद के पास है। पिछले कुछ सालों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित रहते थे। इस बार कुलसचिव ने सख्ती कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा। जो कर्मचारी प्रमाण पत्र नहीं देंगे,उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह पत्र कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्मचारी एक-दूसरे पर अनुपस्थित रहने का आरोप लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी