Ambedkar University Agra: आंबेडकर विवि ने दी चार विषय में शासन स्तर से जारी पाठ्यक्रम को हरी झंडी

Ambedkar University Agra विश्वविद्यालय बोर्ड आफ स्टडीड शासन द्वारा जारी पाठ्यक्रम से संतुष्ट। भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान कंप्यूटर साइंस और वनस्पति विज्ञान विषय पर हुई चर्चा। शासन ने 70 फीसद उसी प्रारूप में जबकि 30 फीसद में स्थानीय स्तर पर पाठ्यक्रम में बदलाव करने की छूट विश्वविद्यालय को दी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:23 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:23 PM (IST)
Ambedkar University Agra: आंबेडकर विवि ने दी चार विषय में शासन स्तर से जारी पाठ्यक्रम को हरी झंडी
विश्वविद्यालय बोर्ड आफ स्टडीड शासन द्वारा जारी पाठ्यक्रम से संतुष्ट।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषयवार बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक की जा रही हैं, ताकि शासन द्वारा जारी पाठ्यक्रम का स्वरूप निर्धारित कर उसे संबद्ध महाविद्यालयों में लागू कराया जा सके। शनिवार को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और वनस्पति विज्ञान व एक अनिवार्य विषय को लेकर आनलाइन बैठक में चर्चा की गई।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि नए सत्र से प्रथम चरण में संशोधित पाठ्यक्रम को संबद्ध महाविद्यालयों में लागू किया जाना है। इसके लिए विषयवार बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक कर पाठ्यक्रम का स्वरूप निर्धारित किया जा रहा है। बैठक में शनिवार को स्नातक स्तर के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और वनस्पति विज्ञान के साथ अनिवार्य को-करिकुलर विषय विश्लेषणात्मक योग्यता एवं डिजिटल अवेयरनेस के पाठ्यक्रम को लेकर मंथन किया गया।

शासन द्वारा जारी पाठ्यक्रम सही

बैठक में चारों विषय के संयोजक शामिल हुए। इनमें कंप्यूटर साइंस विषय के प्रो. मनु प्रताप सिंह, रसायन विज्ञान के डा. एसके मिश्रा, भौतिक विज्ञान के डा. अनिल कुमार पचौरी और वनस्पति विज्ञान के डा. मनोज एस पाल ने शासन स्तर से तैयार किए गए पाठ्यक्रम को सही ठहराया और उसे ही स्वीकार करने को हरी झंडी दी। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। बता दें कि शासन ने 70 फीसद उसी प्रारूप में, जबकि 30 फीसद में स्थानीय स्तर पर पाठ्यक्रम में बदलाव करने की छूट सभी विश्वविद्यालय को दी है। टास्क फोर्स के सदस्य सचिव प्रो. वीके सारस्वत ने आनलाइन बैठक का संचालन किया और विषयगत जानकारियां दीं। 

chat bot
आपका साथी