Zila Panchayat Adhyaksh Agra: आगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पर सबकी नजर

Zila Panchayat Adhyaksh Agra जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन प्रक्रिया होगी। समय कम रह जाने के कारण दावेदारों में कुलबुलाहट बढ़ती जा रही है। इधर भाजपा नेतृत्व भी अभी किसी का नाम आगे नहीं बढ़ा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:46 PM (IST)
Zila Panchayat Adhyaksh Agra: आगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पर सबकी नजर
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन प्रक्रिया होगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत में सबसे अधिक सदस्य भले ही बसपा के समर्थन से जीते हों लेकिन अध्यक्ष पद के लिए सबकी नजरें भाजपा की ओर टीकी हैं। 51 में से 20 सदस्य जीतने का दावा करने वाली बसपा ठंडी पड़ी हुई है। संगठन भी इस चुनाव में लड़ाई की भूमिका में नजर नहीं आ रहा। जबकि भाजपाई खेमे में कई दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। ये अलग बात है कि भाजपा नेतृत्व ने अब तक किसी को अपना आशीर्वाद प्रदान नहीं किया है। किसी के नाम को आगे नहीं बढ़ाया है। ऐसे में दावेदारों की धड़कन बढ़ी हुई हैं।इधर, जिला पंचायत के दंगल से सपा पूरी तरह से बाहर है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा के खेमे से तीन दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि अब तक नेतृत्व ने किसी को हरी झंडी नहीं दी है। न ही किसी को आशीर्वाद प्रदान किया है, जिससे कि वह दावेदार खुलकर मैदान में आ सके। जिला पंचायत के 51 सदस्यों में से 26 सदस्यों का जिसके पास समर्थन होगा, उसी के सिर पर ताज सजेगा। भाजपा के तीनों दावेदार बसपा के सदस्यों पर नजरें गढ़ाए बैठे हैं। हालांकि बसपा जिलाध्यक्ष विमल कुमार का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बाद वह अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे।लेकिन उनके इस कथन और चुनावी तैयारियों में कहीं तालमेल बैठता नजर नहीं आ रहा।सूत्रों की मानें तो बसपा समर्थित कई सदस्य भाजपा के दावेदारों के संपर्क में हैं। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। नेतृत्व जिसे चुनेगा, पार्टी उसे पूरी ताकत से चुनाव जीताने का काम करेगी। हमारी पार्टी के समर्थन से 18 सदस्य चुनाव जीते हैं। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन प्रक्रिया होगी। समय कम रह जाने के कारण दावेदारों में कुलबुलाहट बढ़ती जा रही है। इधर, भाजपा नेतृत्व भी अभी किसी का नाम आगे नहीं बढ़ा रहा है। 

chat bot
आपका साथी