Akhilesh Yadav: आगरा के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने आएंगे अखिलेश यादव, शुरू हुईं तैयारियां

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी होगा रूट चार्ट यहां के कार्यकर्ताओं को इंतजार। पिछले काफी समय से अखिलेश यादव का आगरा में नहीं हुआ कोई राजनीतिक कार्यक्रम। बीच में आए थे लेकिन व्‍यक्तिगत कार्यक्रमों में शामिल होकर लौट गए। रथयात्रा के आगमन को लेकर है उत्‍साह।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 12:37 PM (IST)
Akhilesh Yadav: आगरा के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने आएंगे अखिलेश यादव, शुरू हुईं तैयारियां
अखिलेश यादव के प्रस्‍तावित आगरा आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को रथयात्रा से विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ आगरा के कार्यकर्ताओं के भी जोश भरने आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और कोविड अव्यवस्था को मुद्दा बनाने के साथ ही स्थानीय समस्याओं को भी उठाएंगे।

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रथयात्रा लेकर आगरा आएंगे। कोशिश की जाएगी कि उनके रथ को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाए। स्थानीय स्तर पर उन विकास कार्यों की सूची तैयार की जा रही है, जो सपा शासन में शुरू हुए थे लेकिन योगी सरकार ने उन्हें रोक दिया। साथ ही सपा शासान के दौरान बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले को क्या-क्या सौगातें दी थीं, उसकी भी सूची तैयार की जा रही है। लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से जल्द ही उनका कार्यक्रम जारी किया जाएगा। हालांकि अखिलेश यादव बीते दिनों में एक-दो कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए आगरा आ चुके हैं। मगर, राजनीतिक कार्यक्रम न होने के कारण वह कार्यकर्ताओं से दूर ही रहे थे। अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह रथयात्रा लेकर आगरा आएंगे। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनको पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तारीख मिलने का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी