कोरोना के बाद हवाई सेवाओं पर अब कोहरे की मार, चार में से दो शहरों के लिए आगरा से हवाई सेवा ठप

खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ फ्लाइट एक से 26 दिसंबर तक स्थगित रहेगी। 27 दिसंबर से यह सुबह 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी। एक घंटे के सफर के बाद दोपहर 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:13 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:13 PM (IST)
कोरोना के बाद हवाई सेवाओं पर अब कोहरे की मार, चार में से दो शहरों के लिए आगरा से हवाई सेवा ठप
कोहरे के चलते आगरा से दो शहरों के लिए विमान सेवा स्‍थगित की जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरेाना संक्रमण की वजह से हवाई सेवाएं ठप हो चुकी थी। पिछले दिनों जैसे-तैसे हवाई सेवाएं पटरी पर आईं लेकिन अब कोहरे की वजह से ये फिर से प्रभावित होने लगी हैं। आगरा से चार शहरों के लिए संचालित होने वाली हवाई सेवाएं दो शहरों के लिए ठप हो चुकी है। अहमदाबाद के बाद अब लखनऊ फ्लाइट भी स्थगित कर दी गई।

खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ फ्लाइट एक से 26 दिसंबर तक स्थगित रहेगी। 27 दिसंबर से यह सुबह 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी। एक घंटे के सफर के बाद दोपहर 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे के बाद यानि दोपहर 12.30 बजे यह लखनऊ के लिए जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते एक नवंबर से यह फ्लाइट सुबह 8.25 बजे लखनऊ से खेरिया हवाई अड्डे पर आ रही थी और सुबह 8.45 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो रही थी। मगर, कोहरे की वजह से ये आए दिन देरी से संचालित हो रही थी। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसको देखते हुए इस फ्लाइट को स्थगित किया गया है। लखनऊ फ्लाइट पूर्व की तरह से सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार) उपलब्ध रहेगी। भोपाल और बेंगलुरु फ्लाइट अपने पूर्व निधारित समय पर ही संचालित हो रही हैं।

बता दें इससे पहले एक नवंबर का भी समय बदल दिया गया था। भोपाल फ्लाइट दोपहर 11.50 बजे भोपाल से आने लगी है और दोपहर 12.10 बजे यहां से भोपाल के लिए रवाना होने लगी है।इससे पहले ये तीसरे पहर 3.15 बजे भोपाल से आती है और 3.35 बजे यहां से भोपाल के लिए रवाना होती है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से बेंगलुरु फ्लाइट रविवार को संचालित नहीं हो रही है। अब तक यह रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है। नवंबर से सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही उड़ान भरेगी।

chat bot
आपका साथी