आज से लखनऊ के लिए हवाई सेवा

सोमवार बुधवार शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी फ्लाइट अहमदाबाद नागपुर फ्लाइट अब सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:58 PM (IST)
आज से लखनऊ के लिए हवाई सेवा
आज से लखनऊ के लिए हवाई सेवा

आगरा, जागरण संवाददाता । प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब ताजनगरी से हवाई मार्ग से जुड़ने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस एक अक्टूबर (आज) से आगरा-लखनऊ फ्लाइट शुरू कर रही है। इसके शुरू होने से आगरा से लखनऊ की दूरी अब सिर्फ एक घंटे में तय होगी। इससे पर्यटन के साथ राजनीति और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार) उपलब्ध रहेगी।

बेंगलुरु, अहमदाबाद और नागपुर के बाद इंडिगो एयरलाइंस अब लखनऊ के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर रही है। यह फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान भरेगी और तीसरे पहर 3:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। 20 मिनट ठहरने के बाद तीसरे पहर चार बजे यह लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी और शाम पांच बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से अहमदाबाद व नागपुर के लिए चलने वाली फ्लाइट को सप्ताह में छह दिन कर दिया है। अब यह सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेंगी। अब तक यह फ्लाइट सिर्फ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही थीं। अब इन फ्लाइट के दिन बढ़ने से शहरवासी काफी लाभान्वित होंगे। लखनऊ पहुंचने का

और कम हुआ समय

आगरा-लखनऊ के बीच यातायात काफी सुगम होता जा रहा है। हाईवे के बाद एक्सप्रेसवे ने आवागमन को रफ्तार दी। एक्सप्रेसवे के माध्यम से चार से पांच घंटे में लखनऊ पहुंचा जा सकता है, जबकि हाईवे से पहुंचने में सात से आठ घंटे लगते हैं। वहीं, अब हवाई सेवा शुरू होने से सिर्फ एक घंटे का ही सफर रह जाएगा। मुंबई व भोपाल फ्लाइट का इंतजार

बीते मार्च को इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई और भोपाल के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। मगर, दोनों फ्लाइटें अप्रैल से स्थगित चल रही हैं। इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। पर्यटन जगत से जुड़े लोग इस फ्लाइटों के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एक अक्टूबर से लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। इसके साथ ही अहमदाबाद, नागपुर फ्लाइट भी सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी।

ए. अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा

chat bot
आपका साथी