यमुनापार क्षेत्र में लड़खड़ाई जलापूर्ति

पालड़ा फाल से गंगाजल में आई कमी पूरी क्षमता से नहीं चल सका जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स गुरुवार को 27 स्थलों पर हुए लीकेज टैंकरों से भेजा गया पानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 02:06 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 02:06 AM (IST)
यमुनापार क्षेत्र में लड़खड़ाई जलापूर्ति
यमुनापार क्षेत्र में लड़खड़ाई जलापूर्ति

आगरा,जागरण संवाददाता। शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं आ रहा है। गुरुवार को यमुनापार क्षेत्र में जलापूर्ति लड़खड़ा गई। पालड़ा फाल बुलंदशहर से आगरा को कम गंगाजल मिला। इससे जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स पूरी क्षमता से नहीं चल सका। पानी न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायतों के बाद जल संस्थान की टीम ने टैंकरों से पानी भेजा। वहीं, ईदगाह, नामनेर, आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन, नौ, 14 और 16, गढ़ी भदौरिया, जयपुर हाउस, शाहगंज, लोहामंडी, मदिया कटरा, हलवाई की बगीची क्षेत्रों के 27 स्थलों पर लीकेज हुए। 80 फीसद लीकेज की मरम्मत जल संस्थान की टीम ने कर ली।

पालड़ा फाल बुलंदशहर से आगरा को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है। बुधवार को गंगाजल की आपूर्ति में तेजी से कमी आ गई। इसका असर गुरुवार को शहर में पड़ा। जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स को 150 एमएलडी गंगाजल मिल सका। इससे 130 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति पुराने शहर और यमुनापार में हो सकी। इसमें प्रमुख रूप से सीता नगर, नुनिहाई, ट्रांस यमुना के कुछ हिस्से, नगला रामबल, रामबाग रोड के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। गोकुलपुरा सहित कई क्षेत्रों में पानी का प्रेशर रहा कमजोर : गुरुवार को गोकुलपुरा, पचकुइयां रोड, आवास विकास कालोनी सेक्टर एक के कुछ हिस्से में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। कई क्षेत्रों में गंदे पानी की हुई आपूर्ति : गुरुवार को सौ फुटा रोड दयालबाग, बल्केश्वर रोड के आसपास सुबह पांच से दस मिनट तक गंदे पानी की आपूर्ति हुई। - पालड़ा फाल से गंगाजल की मात्रा में कुछ कमी आई थी। शुक्रवार से ठीक से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में शहर में पेयजल संकट नहीं रहेगा।

आरके गुप्ता, परियोजना प्रबंधक जल निगम, गंगाजल इकाई - क्षेत्र में आए दिन जलापूर्ति प्रभावित रहती है। इससे परेशान होना पड़ता है। शिकायत के बाद जल संस्थान की टीम ने पानी का टैंकर भेजा।

एसएन बघेल, रामबाग रोड - गुरुवार को क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है।

विश्वास कुमार, नगला रामबल - क्षेत्र में गुरुवार को पानी का प्रेशर कमजोर रहा। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।

रीमा मिश्रा, गोकुलपुरा

chat bot
आपका साथी