बारिश से लगा झटका, दो हजार स्ट्रीट लाइट हुईं खराब

शहर में 42 हजार हैं स्ट्रीट लाइट शिकायतों ने खोली पोल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:59 PM (IST)
बारिश से लगा झटका, दो हजार स्ट्रीट लाइट हुईं खराब
बारिश से लगा झटका, दो हजार स्ट्रीट लाइट हुईं खराब

आगरा, जागरण संवाददाता। बारिश से नगर निगम प्रशासन को झटका लगा है। 48 घंटे के भीतर दो हजार स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं। शिकायतों ने पोल खोल दी है। शहर में 42 हजार स्ट्रीट लाइट के पोल हैं। सबसे अधिक दिक्कत स्ट्रीट लाइट के उपकरण को लेकर आ रही हैं। निगम के गोदाम में केबिल, कंडक्टर सहित अन्य सामान नहीं मिल रहा है। यहां तक शिकायतों के बाद भी एनर्जी एफिसियंसी सर्विसेस लि. (ईईएसएल) द्वारा लाइटों को नहीं बदला जा रहा है।

मेयर साहब, केबिल तो लगवा दो : मदिया कटरा तिराहा से लेकर दिल्ली गेट तक की स्ट्रीट लाइट चार माह से बंद है। निजी कंपनी द्वारा खोदाई की थी, इस दौरान केबिल कट गई थी। लगातार शिकायतों के बाद भी अभी तक केबिल नहीं बिछाई गई है।

- बारिश के चलते दो दिन के भीतर 40 एलईडी खराब हुई हैं। इसकी शिकायत नगर निगम में की जा चुकी हैं। लाइटों को अभी तक बदला नहीं किया गया है।

संजय राय, पार्षद

- वार्ड 45 में 30 एलईडी लाइट बंद पड़ी हैं। शिकायतों के बाद भी अभी तक लाइटों की मरम्मत नहीं की गई है। हर दिन लोग शिकायतें कर रहे हैं।

राजेश प्रजापति, पार्षद - बारिश से रिग रोड सहित आसपास के क्षेत्रों की डेढ़ दर्जन स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं। इसकी सूचना निगम प्रशासन को दी जा चुकी है।

धर्मवीर सिंह, पार्षद - आजमपाड़ा सहित कई अन्य क्षेत्रों में दस लाइटें बंद हैं। शिकायतों के बाद भी लाइटों को बदला नहीं गया है।

राहुल चौधरी, पार्षद

chat bot
आपका साथी