ंविदेश से मांग रहे आक्सीजन की मदद

आगरा में रह रहे स्वजन को बचाने के लिए विदेश में रहने वाले लोग परेशान इंटरनेट मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यकर्ता और अपने लोगों से मांग रहे मदद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 05:55 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 05:55 AM (IST)
ंविदेश से मांग रहे आक्सीजन की मदद
ंविदेश से मांग रहे आक्सीजन की मदद

गौरव भारद्वाज, आगरा: कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाने के लिए आक्सीजन की जरूरत है। मगर, आक्सीजन की किल्लत के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हर कोई आक्सीजन के लिए मदद मांग रहा है। मदद के लिए गुहार केवल स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि सात समंदर पार से भी आ रही हैं। जो लोग विदेश में रह रहे हैं और उनके स्वजन यहां है, वो विदेश से अपने परिचित और इंटरनेट मीडिया पर आक्सीजन के लिए मदद मांग रहे हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से आक्सीजन की किल्लत हो गई है। ऐसे में आक्सीजन प्लांटों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। घंटों में लोगों को काफी मुश्किलों के बाद आक्सीजन मिल पा रही है। जो लोग विदेश में रह रहे हैं और उनके बुजुर्ग माता-पिता यहां अकेले रह रहे हैं। उनको कोरोना संक्रमित होने पर परेशानी हो रही है। वो अपने स्वजन के लिए आक्सीजन की मांग कर रहे हैं। जरूरतमंदों को आक्सीजन उपलब्ध कराने में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि उनके पास कैलिफोर्निया, सूड़ान, आस्ट्रेलिया से आक्सीजन के लिए लोगों ने संपर्क किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के एक जवान ने फतेहाबाद में अपने स्वजन के लिए आक्सीजन की मदद मांगी है। ऐसे लोगों की मदद के लिए वो हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश से ला रहे आक्सीजन

शहर में आक्सीजन नहीं मिलने के कारण लोग अपने स्वजन को बचाने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश से आक्सीजन ला रहे हैं। ट्रांस यमुना निवासी श्याम अपने चाचा के लिए धौलपुर और ग्वालियर से आक्सीजन के सिलिंडर भरवाकर ला रहे हैं। केस-1 : ट्रांस यमुना कालोनी निवासी सूरज केन्या में रहते हैं। उनकी मम्मी कोरोना संक्रमित हुईं। स्वजन आक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पाए तो सूरज ने केन्या से इंटरनेट मीडिया पर आक्सीजन के लिए मदद मांगी। इसके बाद उनके मिलने वालों ने आक्सीजन की व्यवस्था की। केस: 2 : इटावा की रहने वाली पूजा गुप्ता इस समय आस्ट्रेलिया में रहती हैं। आगरा निवासी उनकी उनकी सहेली पूरा परिवार संक्रमित है, उन्होंने आस्ट्रेलिया से अपनी सहेली के परिवार के लिए आक्सीजन की मदद मांगी।

chat bot
आपका साथी