समय से रवाना हों पोलिग पार्टियां, कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी

डिकोडिग सेंटर पर न लगने पाए भीड़ 14 अप्रैल को 15 स्थलों से रवाना होंगी पार्टियां 15 अप्रैल की सुबह आठ से तीसरे पहर पांच बजे तक होगा मतदान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:05 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:05 AM (IST)
समय से रवाना हों पोलिग पार्टियां, कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी
समय से रवाना हों पोलिग पार्टियां, कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी

आगरा,जागरण संवाददाता। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर कैंप कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को 15 स्थलों से पोलिग पार्टियां समय से बूथों के लिए रवाना हों। सभी अफसर और कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर रहें। डिकोडिग सेंटर पर भीड़ न लगे, इसके लिए सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जाए।

मंडलायुक्त ने डीएम प्रभु एन सिंह से रूटचार्ट, मतपेटिकाओं की संख्या सहित अन्य की जानकरी ली। जिले में 15 अप्रैल की सुबह आठ बजे से तीसरे पहर पांच बजे तक मतदान होगा। एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ जे रीभा, एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी मौजूद रहे। ----ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचे 100 लोग : चुनावी ड्यूटी कटवाने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में कर्मचारियों की भीड़ रही। किसी ने कोविड होने की बात कही तो किसी ने घर में स्वजन के बीमार होने का प्रार्थना दिया। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि प्रार्थना पत्रों की जांच की जा रही है।

----

892 कर्मचारी रहे प्रशिक्षण से गायब : तीसरे दिन शुक्रवार को आगरा कालेज के विधि संकाय और क्वीन विक्टोरिया इंटर कालेज में कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित किया गया। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि तीन दिनों के भीतर 12932 कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेना था जिसमें 892 कर्मचारी गैर हाजिर रहे।

---

वाहन पास के लिए रही मारामारी, हंगामा : कलक्ट्रेट स्थित जन शिकायत कक्ष में वाहन पास बनवाने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ रही। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। पास जल्द न बनने पर लोगों ने हंगामा किया। कर्मचारियों ने किसी तरीके से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

------

13 अप्रैल से 48 घंटे के लिए बंद होंगी शराब की दुकानें : डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को तीसरे पहर पांच बजे से जिले की शराब और भांग की दुकानें बंद हो जाएंगी। 15 अप्रैल को तीसरे पहर पांच बजे के बाद दुकानों को खोला जाएगा। वहीं दो मई को भी दुकानें बंद रहेंगी।

---

प्रेम रंजन सिंह होंगे नए प्रेक्षक

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रेक्षक धीरज साहू को बदल दिया गया है। परिवहन आयुक्त धीरज के बदले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को प्रेक्षक बनाया गया है।

---

यह है कंट्रोल रूम का नंबर

0562-2261442

chat bot
आपका साथी