नए राजनीतिक दल सौदेबाजी को आ रहे मैदान में

सूरसदन में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:44 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:44 AM (IST)
नए राजनीतिक दल सौदेबाजी को आ रहे मैदान में
नए राजनीतिक दल सौदेबाजी को आ रहे मैदान में

आगरा, जागरण संवाददाता। नए राजनीतिक दल सौदेबाजी के लिए बन रहे हैं, उनका कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। जिस पार्टी का प्रदेश में शासन होगा, वही देश पर भी राज करेगा। हमारे जनसत्ता दल को जनता का प्यार व आशीर्वाद मिलेगा। मंगलवार को यह बातें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सूरसदन में कहीं।

वह यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नए राजनीतिक दलों पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी नए दल बन रहे हैं वह राजनीतिक सौदेबाजी करते हैं। उनको कोई राजनीतिक अनुभव ही नहीं है। हमारे दल का लक्ष्य प्रदेश को पारदर्शी प्रशासन देना है। हालांकि, वर्तमान स्थिति में नई पार्टी बनाना मुश्किल है। कार्यकर्ताओं ने तीन दिन से इस आयोजन के लिए यहां डेरा डाला, सभी जुटे इसलिए आयोजन सफल हो पाया है। हालांकि वह चुनाव स्वतंत्र लड़ेंगे या किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे, इस पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले। उन्होंने इतना जरूर कहा कि 403 सीट में से 100 सीट वह अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे। असली किसान खेत में, नकली लाल किले पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने किसान आंदोलन पर निशाना साधा कि विधान सभा चुनाव में किसान आंदोलन को मुद्दा बनाया जा रहा है, लेकिन असली किसान को आंदोलन से मतलब नहीं, वह अपने खेतों में काम कर रहा है। नकली किसान लाल किले पर विरोध जता रहे हैं। पार्टी को मिलेगा जनता का आशीर्वाद

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का कहना है कि 25 साल बीतने के बाद हमने यह दल बनाया। रमाबाई आंबेडकर मैदान में जनसत्ता दल का गठन हुआ। कोविड का प्रकोप खत्म होने के बाद अब पार्टी की रैलियां निकाली जा रही हैं।रूझान देखकर स्पष्ट है कि जो भी प्रत्याशी जनसत्ता दल से लड़ेगा, उसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जो भी प्रदेश पर शासन करेगा, वही देश पर राज करेगा।

chat bot
आपका साथी