नगर निगम ने खरीदीं दो हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट

जल्द लगाने का काम होगा शुरू हर वार्ड में दस-दस लाइट लगाने का है प्रस्ताव 45 से 110 वाट की है लाइट नगर निगम सदन में पास हुआ था प्रस्ताव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:23 PM (IST)
नगर निगम ने खरीदीं दो हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट
नगर निगम ने खरीदीं दो हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट

आगरा, जागरण संवाददाता। छह माह के इंतजार के बाद नगर निगम प्रशासन ने दो हजार स्ट्रीट लाइट खरीदीं हैं। ये 45 से 110 वाट की हैं। इसका प्रस्ताव नगर निगम सदन में पास हुआ था। हर वार्ड में दस-दस एलईडी लगेंगी। यह कार्य पांच से छह दिनों में शुरू हो जाएगा।

नगर निगम के सौ वार्डों में 54 हजार स्ट्रीट लाइट हैं। सात माह पूर्व नगर निगम का सदन आयोजित हुआ था। मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में हुए सदन में हर वार्ड में दस-दस स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। जनहित में मेयर ने इस प्रस्ताव को मंजूर किया था। कोविड की दूसरी लहर के चलते स्ट्रीट लाइट की खरीद नहीं हो पा रही थी। अब जाकर यह कार्य पूरा हुआ है। वहीं, निगम सप्ताह में एक माह में विशेष अभियान चलाकर 400 सोडियम लाइट को उतरवाया है। इनके बदले जल्द एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेंगी। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू : पिछले सप्ताह बारिश के चलते नगर निगम के सौ वार्डों में दो हजार स्ट्रीट लाइट खराब हो गई थीं। इन लाइट की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य तीन से पांच दिनों में पूरा होगा। - अभी तक दस एलईडी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। यह प्रस्ताव नगर निगम के सदन में सात माह पूर्व पास हुआ था।

राजेश प्रजापति, पार्षद - गैलाना वार्ड के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इसके लिए कई बार मेयर और नगरायुक्त को पत्र भी दिया जा चुका है।

विकलेश यादव, पार्षद दो हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट की खरीद हुई है। हर वार्ड में दस-दस लाइट लगेंगी। वहीं, 400 सोडियम लाइट के बदले एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।

संजय कटियार, मुख्य अभियंता विद्युत नगर निगम

chat bot
आपका साथी