मेयर साहब न हो रही फागिग और न ही सैनिटाइजेशन

नगर निगम और कलक्ट्रेट में हर दिन पहुंचती हैं 30 से 35 शिकायतें बिना रोस्टर के चल रहा है कार्य शिकायतें की जा रही हैं नजरअंदाज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:46 PM (IST)
मेयर साहब न हो रही फागिग और न ही सैनिटाइजेशन
मेयर साहब न हो रही फागिग और न ही सैनिटाइजेशन

आगरा, जागरण संवाददाता। सेवला क्षेत्र में तीन माह से न तो फागिग हो रही है और न ही सैनिटाइजेशन। क्षेत्रीय लोग पांच से सात शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इनका निस्तारण नहीं किया गया है। न ही रोस्टर तैयार कर ठीक तरीके से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी गौतम कुमार ने बताया कि मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। डेंगू के दो मरीज भी मिल चुके हैं। वहीं, बिचपुरी रोड निवासी शिव कुमार ने अप्रैल 2021 में फागिग न होने की शिकायत की थी। जुलाई में दूसरी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक फागिग नहीं हुई है, न ही सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। अब तक नौ शिकायतें की जा चुकी हैं। जगह-जगह जलभराव है। वहीं, केके नगर निवासी जीएस रावत ने मार्च 2021 में फागिग को लेकर शिकायत की थी। निगम की टीम ने दो दिन के भीतर फागिग का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई टीम नहीं पहुंची है। जीएस रावत ने बताया कि क्षेत्र में तीन माह से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। डेंगू का एक मरीज मिल चुका है। शहर में फागिग और सैनिटाइजेशन न होने के यह तो तीन ही उदाहरण हैं। नगर निगम और कलक्ट्रेट में हर दिन 30 से 35 शिकायतें पहुंचती हैं। शिकायतों की जांच के आदेश दिए जाते हैं। निगम प्रशासन द्वारा फागिग और सैनिटाइजेशन का अभी तक रोस्टर तैयार नहीं किया गया है। नुनिहाई निवासी बाल चंद्र ने बताया कि फागिग न होने की तीन शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई टीम नहीं पहुंची है।

कागजों में हो रही है फागिग : शमसाबाद रोड निवासी बीएस गुप्ता ने बताया कि दो माह से क्षेत्र में फागिग नहीं हुई है। डेंगू के तीन केस मिल चुके हैं। नगर निगम प्रशासन कागजों में फागिग करा रहा है।

chat bot
आपका साथी