सिर्फ नाम की पाइप लाइन, नहीं होती जलापूर्ति

आगरा : निर्भय नगर हो या फिर गैलाना। इन दोनों क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछे कई साल हो चुके हैं। लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 10:03 PM (IST)
सिर्फ नाम की पाइप लाइन, नहीं होती जलापूर्ति
सिर्फ नाम की पाइप लाइन, नहीं होती जलापूर्ति

आगरा : निर्भय नगर हो या फिर गैलाना। इन दोनों क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछे कई साल हो चुके हैं, लेकिन जलापूर्ति नहीं होती है। जलापूर्ति के लिए क्षेत्रीय निवासी कई बार नगर निगम के अफसरों से शिकायतें कर चुके हैं। नगर निगम के सदन में भी मुद्दा उठाया जा चुका है।

दैनिक जागरण के 'जागरण आपके द्वार' का आयोजन मंगलवार को वार्ड 38 के गैलाना, निर्भय नगर, ककरैठा व उसके आसपास के क्षेत्रों में किया गया। लोगों ने अपनी परेशानियां बताई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि निर्भय नगर में 18 साल पूर्व पानी की टंकी बनी थी। 60 फीसद क्षेत्र में पानी नहीं आता है। सीवर लाइन बिछे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन जल निगम ने अभी तक कनेक्शन नहीं दिए हैं।

नहीं चौड़ी हो सकी गैलाना रोड

गैलाना रोड को तीस लाख रुपये की लागत से अस्सी फीट चौड़ी बनाया जाना था। नगर निगम की टीम लाल निशान भी लगा चुकी है, लेकिन यह कार्य ठप पड़ा है। गैलाना रोड पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हैं।

हैंडपंप हैं खराब : वार्ड में करीब दो दर्जन हैंडपंप खराब हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिना अनुमति रोड की कटिंग : वार्ड 38 में गैलाना रोड सहित अन्य कई क्षेत्रों में बिना अनुमति रोड कटिंग की गई है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम ने कार्रवाई नहीं की।

- सीवर लाइन की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन नगर निगम द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गजेंद्र सिंह - गैलाना रोड का चौड़ीकरण न होने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हैं।

अमित उपाध्याय - दिखावे के लिए पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है। सब लाइन को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा जा रहा है।

दयाराम गुप्ता - गैलाना, निर्भय नगर में सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था और भी बेहतर हो सकेगी।

राकेश गौतम - वार्ड के अधिकांश क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं है। पानी की पाइन लाइन है, लेकिन जलापूर्ति नहीं होती है। इसकी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

विकलेश यादव, पार्षद वार्ड 38

- वार्ड 38 में पानी और सीवर की दिक्कत को दूर कराया जाएगा। जल्द बैठक की जाएगी।

नवीन जैन, मेयर

यह हैं प्रमुख समस्याएं

- पानी की समस्या

- सीवर की दिक्कत

- अतिक्रमण की समस्या

- आवारा जानवरों की समस्या

- सड़कें टूटी होना

- समय पर कूड़ा न उठाना

- नालियों की सफाई न होना

chat bot
आपका साथी