बाजार में नियंत्रित होगी भीड़, व्यापार भी बढे़गा

21 जून से बाजार नौ बजे तक खोलने का व्यापारियों ने किया समर्थन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:53 PM (IST)
बाजार में नियंत्रित होगी भीड़, व्यापार भी बढे़गा
बाजार में नियंत्रित होगी भीड़, व्यापार भी बढे़गा

आगरा,जागरण संवाददाता। कोरोना आंशिक क‌र्फ्यू का समय दो घंटे कम हो गया है। 21 जून से बाजार रात नौ बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का व्यापारियों ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि दो घंटे बाजार खोलने का समय बढ़ने से व्यापारियों के साथ लोगों को भी राहत मिलेगी।

कोरोना के आंशिक क‌र्फ्यू में अभी बाजार शाम सात से सुबह सात बजे तक बंद रहता है। ऐसे में व्यापारी लंबे समय से बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने आंशिक क‌र्फ्यू में दो घंटे की राहत दे दी है। अब बाजार रात नौ बजे तक खुलेंगे। व्यापारियों का कहना है कि इस निर्णय से फायदा होगा। गर्मी में दोपहर के समय बाजार में ग्राहक नहीं होते। ऐसे में शाम के समय बाजारों में भीड़ रहती है, दो घंटे समय बढ़ने से भीड़ कम होगी और दुकानदारी भी बढे़गी। बहुत से नौकरी पेशा लोगों को शाम के समय ही खरीदारी का समय मिलता है, ऐसे में अब वो रात नौ बजे तक खरीदारी कर सकेंगे। वर्जन

बाजार को रात नौ बजे तक खोलने का निर्णय का स्वागत करते हैं। व्यापारी लंबे समय से बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। समय बढ़ने से बाजार में ग्राहक बढ़ेंगे और व्यापार भी बढे़गा। सरकार से मांग है कि साप्ताहिक बंदी को एक दिन किया जाए।

शिशिर भगत, व्यापारी बाजार को रात नौ बजे खोलने का निर्णय सराहनीय है। इससे बाजार में ग्राहक बढें़गे। भीड़ भी नियंत्रित होगी। नौकरीपेशा लोग शाम को लौटते हैं, उन्हें खरीदारी के लिए बाजार खुला मिलेगा। इसके अलावा बाजार में स्थिरता भी आएगी।

अशोक लालवानी, व्यापारी

chat bot
आपका साथी