कार से प्रापर्टी डीलर को रौंदा, हत्या का आरोप लगा थाने का घेराव

जगदीशपुरा की आवास विकास कालोनी की घटना स्वजन का आरोप दो दिन पहले दी थी धमकीपरिचित युवती से आया था मिलने गाली-गलौज करने पर प्रापर्टी डीलर ने था टोका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 05:35 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 05:35 AM (IST)
कार से प्रापर्टी डीलर को रौंदा, हत्या का आरोप लगा थाने का घेराव
कार से प्रापर्टी डीलर को रौंदा, हत्या का आरोप लगा थाने का घेराव

आगरा, जागरण संवददाता। जगदीशपुरा की आवास विकास कालोनी में रविवार रात घर के सामने टहलते प्रापर्टी डीलर को कार ने रौंद दिया। स्वजन का आरोप है कि दो दिन पहले कार सवार से विवाद होने पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। उसने जानबूझकर प्रापर्टी डीलर पर कार चढ़ाकर मार डाला। सोमवार को तीसरे पहर स्वजन ने थाने का घेराव किया। आरोपित कार चालक के खिलाफ हत्या की तहरीर देने और पुलिस द्वारा इसे विवेचना में शामिल करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।

घटना रविवार की रात करीब दस बजे की है। जगदीशपुरा की आवास विकास कालोनी सेक्टर आठ के सामने नगला अजीता में रहने वाले बच्चू सिंह पुत्र प्रकाशवीर सिंह प्रापर्टी डीलर थे। उनकी उम्र 32 साल थी। वह खाना खाने के बाद घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। आरोपित कार चालक को लोगों ने मौके से दबोच लिया। उसके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्वजन बच्चू सिंह को अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रापर्टी डीलर के भाई संजय का आरोप है कि प्रतीक चौधरी ने जान से मारने की नीयत से जानबूझ कर कार चढ़ाई थी। बच्चू सिंह को सामने से टक्कर मारने के बाद कार बैक करके चढ़ा दी। संजय का आरोप है कि घटना के पीछे प्रतीक और बच्चू सिंह के बीच दो दिन पहले हुआ विवाद था। प्रतीक का कालोनी में रहने वाली एक परिचित युवती के पास आना -जाना था। अक्सर नशे की हालत में तेज रफ्तार में कार दौड़ाता था। कुछ दिन पहले बच्चू सिंह ने उसे कालोनी में इस तरह से कार दौड़ाने पर टोक दिया था। इस पर प्रतीक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

सोमवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद बच्चू सिंह के स्वजन और बस्ती के दर्जनों लोगों ने जगदीशपुरा थाने का घेराव कर लिया। वह कार चालक प्रतीक चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने स्वजन की तहरीर लेकर उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ शांत हुई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार की रात को मृतक के स्वजन की तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर को विवेचना में शामिल किया जाएगा। आरोपित कार चालक प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की आंखों के सामने कार ने रौंद दिया

खाना खाने के बाद बच्चू सिंह रोज की तरह घर के सामने सड़क पर घूम रहे थे। उनकी पत्नी पिकी और उनका भाई संजय के अलावा कालोनी के कई लोग अपने गेट पर खड़े थे। संजय के अनुसार कार चालक प्रतीक ने सबकी आंखों के सामने बच्चू सिंह को रौंद दिया। अपनी आंखों के सामने पति को कार से रौंदते देख पत्नी पिकी बेहोश हो गईं।

chat bot
आपका साथी