प्रसपा जिलाध्यक्ष को गोली मारने में सपा नेता समेत 12 नामजद, चार आरोपित गिरफ्तार

ताजगंज के गढ़ी नवलिया में रविवार की शाम को चुनावी रंजिश में हुआ था विवाद सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर हमला कराने का आरोप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 05:25 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 05:25 AM (IST)
प्रसपा जिलाध्यक्ष को गोली मारने में सपा नेता समेत 12 नामजद, चार आरोपित गिरफ्तार
प्रसपा जिलाध्यक्ष को गोली मारने में सपा नेता समेत 12 नामजद, चार आरोपित गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार की शाम को चुनावी रंजिश में हुई ताबड़तोड़ फायरिग में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) जिलाध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गए थे। उनके अलावा महिला समेत तीन अन्य लोगों के छर्रे लगे थे। जानलेवा हमले में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव समेत 12 नामजद एवं चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं, गांवों में दोनों गुटों में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह के मुताबिक रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे अमित व चचेरे भाई अनिल के साथ खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के चौराहे पर उन्हें नरेंद्र, अमन, विवेक, दिनेश, प्रवीन कुमार, पप्पू, रामनरेश, पंकज, हरिमोहन ,अशोक, पंकज आदि ने रोक लिया। सभी आरोपित असलाह से लैस थे। उनसे गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी।

धारा सिंह के अनुसार उनके कूल्हे में गोली लगने पर वह गिर गए। उनके बेटे अमित और चचेरे भाई भी छर्रे लगने से घायल हो गए। धारा सिंह का आरोप है कि सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव के गुट के लोगों ने हमला किया। पंचायत चुनाव के दौरान राजपाल यादव ने समर्थन नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसी को लेकर सपा नेता के गुट के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धारा सिंह ने हत्या के प्रयास के आरोप में 12 लोगों को नामजद किया है। चार आरोपितों दिनेश, नरेंद्र, अमन व विवेक को गिरफ्तार करके सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं, गांव में सतर्कता के चलते पुलिस तैनात कर दी है। पंचायत चुनाव के बाद से सुलग रही थी चिगारी

कुआं खेड़ा के गांव गढ़ी नवलिया में रविवार की शाम को हुई ताबड़तोड़ फायरिग की घटना अचानक नहीं हुई। गांव वालों की मानें तो दोनों पक्ष के बीच पंचायत चुनाव के बाद से यह चिगारी सुलग रही थी। पंचायत चुनाव के कुछ दिन बाद ही गांव में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इन धाराओं में हुआ मुकदमा

147, 148,149, 307, 341, 323, 504, 506, 120बी ये हैं नामजद

नरेंद्र, अमन, विवेक, दिनेश, प्रवीन, पप्पू, रामनरेश, पंकज, हरिमोहन, अशोक, राजेश, राजपाल यादव व चार-पांच अज्ञात

chat bot
आपका साथी