TrumpVisitIndia: ट्रंप को आगरा में ऐसा मिलेगा तोहफा-ए-ताज, व्हाइट हाउस करेगा नाज Agra News

TrumpVisitIndia अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दिए जाएंगे शानदार उपहार। योगी को अफसरों ने दिखाए ताज टेबल लैंप व जरदोजी से मोर की कृति।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 07:07 PM (IST)
TrumpVisitIndia: ट्रंप को आगरा में ऐसा मिलेगा तोहफा-ए-ताज, व्हाइट हाउस करेगा नाज Agra News
TrumpVisitIndia: ट्रंप को आगरा में ऐसा मिलेगा तोहफा-ए-ताज, व्हाइट हाउस करेगा नाज Agra News

आगरा, राजीव शर्मा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां की यादें भूल नहीं पाएंगे, तोहफा-ए-ताज भी कम यादगार नहीं होगा। मंशा है कि ट्रंप को ऐसा तोहफा दिया जाए जिसमें भारत भ्रमण के साथ ही भारतीय कला और संस्कृति की भी याद दिलाता रहे। इसलिए मेहमान के लिए ताज का संगमरमरी मॉडल, टेबल लैंप और जरदोजी से तैयार मोर की कृति तलाशी गई है। इन तोहफों पर तो व्हाइट हाउस भी नाज करेगा।

ट्रंप 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्‍नी मेलानिया भी होंगी। याद के लिए ट्रंप दंपती को उपहार भी भेंट किए जाएंगे। मंगलवार को सीएम योगी राष्ट्रपति आगमन की तैयारियां की समीक्षा करने आगरा आए थे। तब सर्किट हाउस में अफसरों ने उनके समक्ष कुछ उपहार प्रस्तुत किए थे। इनमें संगमरमर से बना ताज का मॉडल, संगमरमर से बनी टेबल लैंप और जरदोजी कला से तैयार मोर का चित्र शामिल था। सूत्रों के अनुसार, सीएम ने उपहारों पर सहमति जताई है। अंतिम निर्णय अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की हरी झंडी मिलने के बाद ही लिया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ट्रंप की पत्‍नी मेलानिया को शॉल भेंट कर सकती हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के 24 फरवरी को दोपहर बाद साढ़े चार बजे आगरा आने का कार्यक्रम है। वह 2.15 घंटे शहर में रहेंगे। इस अवधि में वह एक घंटा ताजमहल का दीदार करेंगे। ट्रंप अहमदाबाद से आगरा एयरफोर्स वन से आएंगे। ट्रंप की आगरा विजिट की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ताजमहल के चप्‍पे चप्‍पे को सजाया जा रहा है। ट्रंप के मार्ग को भी पूरी तरह से सजाया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि ट्रंप का यादगार स्‍वागत हो। इसी के चलते हजारों बच्‍चे उनका स्‍वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े रहेंगे वहीं सांस्‍कृति कार्यक्रम प्रस्‍तुत करते कलाकार भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 

दिल जीत लेती है पच्चीकारी

ताजमहल जितना पुराना है, यहां पच्चीकारी का काम। ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले बहुत कम देसी-विदेशी पर्यटक ऐसे होंगे, जो यादगार के रूप में ताज का मॉडल अपने साथ न ले जाते हों। इनकी पच्चीकारी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है।

chat bot
आपका साथी