Agra Weather Forecast: आगरा में मौसम है सुहाना, बादलों के बीच हल्‍की है धूप

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह से ही छाए हैं बादल। सुबह हुई थी हल्‍की बूंदाबांदी। मौसम विभाग ने आज अच्‍छी बारिश होने की उम्‍मीद जताई है। वहीं सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:52 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में मौसम है सुहाना, बादलों के बीच हल्‍की है धूप
आगरा में रविवार सुबह इस तरह बादल छाए रहे।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में रविवार को मौसम सुहाना है। बादलों के बीच हल्‍की हल्‍की धूप निकल रही है। सुबह शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवा के झोंको ने छुट्टी के आनंद को दोगुना कर दिया। सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में बादल छा जाएंगे और शाम तक बारिश हो सकती है।

आगरा में रविवार को सुबह बादल छाए। सुबह आठ बजे के बाद धूप कुछ तेज हुई, नौ बजे के बाद हल्‍की गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश होने से बढ़ रही उमस

इससे पहले शनिवार सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 बजे के बाद बादल छा गए। एमजी रोड, फव्वारा, संजय प्लेस सहित कई क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद धूप निकल आई। शाम चार बजे दोबारा मौसम बदल गया। कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर सहित कई क्षेत्रों में 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद उमस बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य 29 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

29 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को बारिश हो सकती है। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी