Agra Weather Forecast: आगरा में बूंदाबांदी, शाम तक हो सकती है तेज बारिश

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह से ही छाए हैं बादल। दोपहर 12 बजे के आसपास शुरू हुई बूंदाबांदी। मौसम विभाग ने आज अच्‍छी बारिश होने की उम्‍मीद जताई है। वहीं रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:45 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बूंदाबांदी, शाम तक हो सकती है तेज बारिश
आगरा में शनिवार सुबह से इस तरह बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के लोगों के लिए मौसम के लिहाज से ये वीकेंड शानदार साबित हो सकता है। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवा आनंद दे रही है। इसके साथ ही दोपहर में 12 बजे बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज आगरा में शाम तक अच्‍छी बारिश हो सकती है। रविवार को भी मौसम सुहाना रहने के आसार हैं।

शनिवार सुबह से ही आगरा में बादल छाए हैं। हवा ठंडी है, हालांकि कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उसके बाद फिर बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, यह 26 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट रही थी। यह 31.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

29 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 सितंबर तक बारिश हो सकती है, सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर में बादल छा जाएंगे और बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

- रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

- धूप या उमस में निकलने से बचें।

- ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।

- बाजार की खाद्य सामग्री से परहेज रखें।

- घर के आसपास गंदगी और पानी जमा न होने दें।

बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार

मौसम बदलने से बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार आ रहा है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से स्वजन डरे हुए हैं। पांच दिन बाद भी सर्दी जुकाम ठीक नहीं हो रहा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदलने पर वायरल संक्रमण बढ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ न दें, तेज बुखार आने पर डाक्टर से परामर्श ले लें। सामान्य वायरल संक्रमण ठीक होने पर पांच से सात दिन लग जाते हैं। इसलिए घबराएं नहीं, डाक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवाएं दें।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।

chat bot
आपका साथी