Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा, तेज बारिश का भी अनुमान

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह हल्‍की बूंदाबांदी हुई। बादल तो बुधवार से ही छाए हुए हैं। दो दिन से धूप न निकलने से सर्दी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हो चुकी है ये सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:21 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:21 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा, तेज बारिश का भी अनुमान
आगरा में गुरुवार सुबह इस तरह धुंध छाई रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को मौसम खुशनुमा हो गया है। 11 बजे के बाद धूप नहीं निकली है लेकिन गर्माहट है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात तक बारिश हो सकती है। इधर न्‍यूनतम तापमान तो सामान्‍य है लेकिन अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हो रही है।

सुबह सात बजे दयालबाग, बल्केश्वर, कमला नगर, जीवनी मंडी, भगवान टाकीज सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। सुबह नौ बजे के बाद वातावरण में गर्माहट आने से मौसम खुशनुमा हो गया। 11 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। इससे पहले बुधवार को धूप न निकलने के चलते अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस कम होकर 21.2 डिग्री आंका गया था। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी।

कल से छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से सुबह घना कोहरा छाएगा, रात को भी कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार और रविवार को भी कोहरा छा सकता है। 

chat bot
आपका साथी