Agra Weather Forecast: आगरा में दो दिन बाद निकली धूप, मौसम हुआ अच्छा

Agra Weather आगरा में लगातार दो दिन बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार सुबह अच्‍छी धूप निकली तो लोग धूप का आनंद लेने बैठ गए। लेकिन इसके फिर थोड़ी देर बाद ही बादल छा गए हैं। शाम को कोहरा छाने का आसार भी बन रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:19 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:19 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में दो दिन बाद निकली धूप, मौसम हुआ अच्छा
आगरा में शुक्रवार सुबह धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। दो दिन बाद धूप निकलने से आगरा में शुक्रवार को मौसम अच्छा हो गया है। सुबह से ही धूप निकल आई है। हालांकि करीब एक घंटे बाद ही दुबारा से बादल छाने लगे हैं और धूप हल्‍की हो चुकी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात में कोहरा छा सकता है।

शुक्रवार सुबह सात बजे तक बादल छाए रहे, इसके बाद धूप निकल आई। नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है, वातावरण में गर्माहट से मौसम अच्छा हो गया है। सुबह टहलने गए लोग धूप का आनंद लेते रहे। इससे सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट रही थी। यह 21.4 डिग्री दर्ज हुआ था। दरअसल न्‍यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम रह जाने से ही ठंड का अहसास ज्‍यादा हो रहा है। अब तक तो काम कंबल से चल रहा था लेकिन गुजरे दो दिन में लोगों ने रजाइयां बाहर निकाल ली हैं।

कल सुबह छा सकता है कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह कोहरा छाएगा, रविवार को भी सुबह कोहरा छा सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्‍ताह में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

chat bot
आपका साथी