Agra Weather Forecast: आगरा में चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा सुबह का तापमान

Agra Weather आगरा में रविवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान में आया उछाल। रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक हो रहा ठंड का अहसास। दिन में तेज धूप कर रही है परेशान। आगामी सप्‍ताह में भी ऐसा ही रहेगा मौसम।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:01 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:01 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा सुबह का तापमान
आगरा में रविवार को सुबह से ही तेज धूप है।

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को सुबह से ही गर्मी है, सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। सुबह सात बजे से ही धूप तेज हो गई, सुबह आठ बजे के बाद धूप में गर्माहट महसूस होने लगी। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी जल्‍द ही यहां दिखने लगेगा। नवंबर की शुरुआत के साथ ही दोपहर के तापमान में भी कमी दर्ज होगी।

सुबह के तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। दोपहर में तापमान बढ़ सकता है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

15 नवंबर से डेंगू का प्रकोप होगा कम

तापमान कम होने पर डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले वायरस मादा एडीज एजिप्टी का प्रकोप भी कम हो जाएगा। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के केस में कमी आएगी। एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल रहता है, तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा और डेंगू केस में कमी आएगी।

chat bot
आपका साथी