Agra Weather Forecast: आगरा में बढ़ने लगी ठंड, सुबह गर्म कपड़ों की पड़ने लगी जरूरत

Agra Weather आगरा में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ है। इसी के चलते सुबह आठ बजे तक हल्‍की जैकेट की जरूरत लगने लगी। रात में हो रही हैं अब ठंडी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:30 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बढ़ने लगी ठंड, सुबह गर्म कपड़ों की पड़ने लगी जरूरत
गुरुवार सुबह टहलने निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह सुबह सर्दी, दोपहर में धूप निकल रही है। गुरुवार को सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। सुबह और रात को जैकेट की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं लोग अब कंबल और रजाइयों को भी बाहर निकाल रहे हैं।

आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे तक सर्द हवा चली, सुबह टहलने गए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप में गर्माहट है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी लेकिन रात में तापमान में गिरावट आएगी।

14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और दोपहर के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

15 नवंबर से डेंगू का प्रकोप होगा कम

तापमान कम होने पर डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले वायरस मादा एडीज एजिप्टी का प्रकोप भी कम हो जाएगा। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के केस में कमी आएगी। एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल रहता है, तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा और डेंगू के केस में कमी आएगी।

chat bot
आपका साथी