Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से अधिक पहुंचा तापमान, बारिश की संभावना

Agra Weather आगरा में दो दिन तापमान में गिरावट रहने के बाद शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। ये सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक आंका गया है। वहीं धूप में भी तेजी है। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी होने के आसार व्‍यक्‍त किए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:57 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से अधिक पहुंचा तापमान, बारिश की संभावना
शनिवार को धूप के बीच ताजमहल का दीदार करते पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, शनिवार को सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और शाम से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। बीते तीन दिन के मुकाबले शनिवार सुबह अपेक्षाकृत गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यही तापमान लुढ़ककर पिछले दिनों 19.1 डिग्री तक आ गया था। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है।

तीन दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को भी बारिश की संभावना है, सोमवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। मगर, तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, 19 अक्टूबर से धूप निकलेगी।

रहें सतर्क

मौसम बदल रहा है। सुबह और रात में सर्दी है और दोपहर में तेज धूप निकल रही है। मौसम में हो रहे बदलाव में सर्दी जुकाम सहित वायरल संक्रमण का खतरा है। एसएन के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरतें। ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।

पानी का सेवन अधिक करें, पेट हो रहा खराब

गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

chat bot
आपका साथी