Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन रहेगा गर्म तो रात रहेगी राहत भरी

Agra Weather आगरा मेें सोमवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। शाम होने लगी अब कुछ ठंडी। उमस का स्‍तर कम होने से राहत रहेगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी वहीं न्‍यूनतम तापमान आया सामान्‍य पर। रात को तापमान रहेगा 23 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:22 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन रहेगा गर्म तो रात रहेगी राहत भरी
आगरा में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। एक दिन की बूंदाबांदी ही ताजनगरी के मौसम में बदलाव कर गई। दिन में धूप जरूर तीखी है लेकिन रात अब राहतभरी होने लगी हैं। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य के करीब आने से रात ठंडी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 37 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्‍यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

सोमवार सुबह धूप तेज निकली है। इससे पहले रविवार रात को हवा में ठंडक रही थी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी। 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर तीन बजे तक तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। शाम को तापमान में गिरावट आएगी। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री रहा था। अब बारिश होने की कोई उम्‍मीद नहीं है। मौसम विभाग का मानना है कि अक्‍टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पांच साल में सबसे कम बरसात इस साल

2020- 28.2 मिमी

2019- 125 मिमी

2018- 137.5 मिमी

2017- 78.1 मिमी

2016- 45 मिमी

chat bot
आपका साथी