Agra Weather Forecast: विदाई की बेला में मानसून कर गया ताजनगरी की आस पूरी

Agra Weather आगरा मेें शनिवार शाम बारिश होने के बाद रात में भी हुई बूंदाबांदी। उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों को मिली राहत। अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान आए नीचे। रविवार को रहेगा तापमान सामान्‍य। सुबह से हल्‍की है धूप।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:44 AM (IST)
Agra Weather Forecast: विदाई की बेला में मानसून कर गया ताजनगरी की आस पूरी
ताजनगरी में रविवार सुबह आसमान में कुछ ऐसा रहा नजारा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में लोग इस बात का इंतजार कर रहे थे कि मानसून विदाई की बेला में एक बार तो बूंदाबांदी ही हो जाए, जिससे उमस से राहत मिल जाए। यह आस कुछ हद तक पूरी हो गई। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में शनिवार शाम कहीं तेज तो कहीं हल्‍की बारिश होने से हवा ठंडी हो गई। उमस भी दूर हुई है। रविवार के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य के करीब रहेंगे।

रविवार सुबह बीते दिनों की अपेक्षा आगरा में धूप हल्‍की निकली है। इससे पहले शनिवार शाम को धूल भरी आंधी चलने के बाद आगरा व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। सिकंदरा, आवास विकास, दिल्ली गेट, संजय प्लेस सहित कई क्षेत्रों में 30 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। कुछ क्षेत्रों में 5 से 10 मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे रात को गर्मी से राहत मिल गई। हवा हल्‍की सिहरन सी पैदा कर रही थी।अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 36 और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। धूप तेज रहेगी लेकिन हवा में ठंडक में बनी रहने से उमस नहीं रहेगी।

पांच साल में सबसे कम बरसात इस साल

2020- 28.2 मिमी

2019- 125 मिमी

2018- 137.5 मिमी

2017- 78.1 मिमी

2016- 45 मिमी 

chat bot
आपका साथी