Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह और शाम हुईं सुहानी, दिन में धूप छुड़ा रही पसीना

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह से आसमान साफ है और धूप तेज है लेकिन पिछले सप्‍ताह की अपेक्षा सुबह रही ठंडी। मंगलवार शाम को भी हुआ था ठंड का अहसास। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। बीते सप्‍ताह के मुकाबले न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:22 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह और शाम हुईं सुहानी, दिन में धूप छुड़ा रही पसीना
बुधवार सुबह आगरा में धूप तो निकली है लेकिन हवा ठंडी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस समय सुबह और शाम का मौसम सुहाना है। हल्‍की ठंडक आ चुकी है। इससे सुबह सैर करने वालों की संख्‍या में अच्‍छा इजाफा हुआ है। दोपहर में धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी रहने से पिछले सप्‍ताह के मुकाबले जितना नहीं सता रही है। बुधवार को न्‍यूनतम तापमान 13.4 दर्ज किया जा चुका है।

बुधवार सुबह भी ठंडी रही। अब रात में पंखे के साथ कंबल की आवश्‍यकता पड़ रही है। सुबह आठ के बाद धूप तेज हो गई है। इससे बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 दर्ज किया गया। यही तापमान मंगलवार को 12.7 डिग्री था। न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आने के चलते ही सुबह ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के आसपास रहेगा। जो बीते दिनों 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

इससे पहले तेज धूप निकलने से मंगलवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद धूप में खडे़ होने पर पसीना निकलने लगा। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को तेज हवा चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकलेगी।

35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सर्दी जुकाम और बुखार के बढ रहे मरीज

मौसम बदलने से वायरल संक्रमण फैलने लगा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इससे सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ गई है। बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ ना दें, गर्म पानी का सेवन कराएं। बाजार के खाद्य पदार्थ न दें।

chat bot
आपका साथी