Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह का पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह आसमान साफ है और धूप तेज है। रविवार के मुकाबले तापमान हुआ कुछ कम दर्ज। दोपहर में धूप और गर्मी से लोग हो रहे हैं बेहाल। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:36 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह का पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा
ताजमहल पर सोमवार सुबह इस तरह तेज धूप निकली हुई थी।

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार की अपेक्षाकृत सोमवार सुबह कुछ ठंडी थी। हालांकि सुबह आठ के बाद धूप तेज हो गई है। इससे सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है।

बह सात बजे धूप निकल आई। आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है ​कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस ​तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 से 36​ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सर्दी, जुकाम और बुखार के बढ रहे मरीज

मौसम बदलने से वायरल संक्रमण फैलने लगा है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इससे सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ गई है। बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ ना दें, गर्म पानी का सेवन कराएं। बाजार के खाद्य पदार्थ न दें।

chat bot
आपका साथी